यह भी पढ़ें— बंदर फैला रहे खतरनाक बीमारी, एमपी में पसरा रोग, दो बच्चों की दर्दनाक मौत प्रेम विवाह के नाम पर प्रताड़ना की यह वारदात इंदौर में हुई। पत्नी ने आरोप लगाया कि इंजीनियर ने प्रेम विवाह के सवा साल बाद 10 लाख रुपये मांगे। दहेज के लिए पत्नी को घर से तक निकाल दिया, उसके साथ मारपीट की। राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार महू की रहनेवाली रोशनी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। रोशनी ने आरोप लगाया कि पति और सास दहजे के लिए मारपीट करते हैं। वे 10 लाख रुपए मांग रहे हैं। एक दिन पति ने पिटाई कर उसे घर से ही निकाल दिया।
यह भी पढ़ें—कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा इस मामले में पुलिस ने धन्वंतरि नगर निवासी इंजीनियर मयंक गंधे पर केस दर्ज कर लिया है। रोशनी ने मयंक से करीब सवा साल पहले प्रेम विवाह किया था।
रोशनी का कहना है कि शादी के पहले मयंक ने उसे खूब लुभावने वादे किए लेकिन बाद मे अपनी औकात पर उतर आया। मयंक और उसकी मां मुझे दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट भी करने लगे। अब यह कहा है कि 10 लाख रुपये लेकर ही घर आ सकेगी। शादी के बाद रोशनी और मयंक राजेंद्र नगर स्थित शुभम रेसीडेंसी में रहने लगे थे।