4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदर फैला रहे खतरनाक बीमारी, एमपी में पसरा रोग, दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Painful death of two children due to leptospirosis in MP एमपी के उमरिया जिले में बंदरों के कारण यह बीमारी फैल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
bacteria2.png

खतरनाक लेप्टोस्पायरोसिस से लोग बीमार

Painful death of two children due to leptospirosis in MP- एमपी में एक खतरनाक रोग तेजी से फैल रहा है। कई लोग इससे प्रभावित हो गए हैं जिनमें दो बच्चों की तो मौत भी हो गई है। एमपी के उमरिया जिले में बंदरों के कारण यह बीमारी फैल रही है। यहां लोग खतरनाक लेप्टोस्पायरोसिस से लोग बीमार हो रहे हैं। बुरी बात यह है कि लेप्टोस्पायरोसिस की रिपोर्ट में देरी से रोग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

उमरिया में इससे पीड़ित तीन लोग मिले हैं जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। इलाज के दौरान इन दोनों की मौत हुई जबकि एक प्रभावित युवक जबलपुर में भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

जिन बच्चों की मौत हुई वे दोनों मानपुर के हैं। एपिडेमियोलाजिस्ट अनिल सिंह के अनुसार मानपुर के नवगंवा और सेमरा के बच्चों को यह रोग हुआ।जांच रिपोर्ट देखकर उन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया था पर बचाया नहीं जा सका। 35 साल का एक युवक भी इससे प्रभावित है।

What Is Leptospirosis
लेप्टोस्पायरोसिस जानवरों के मल-मूत्र से फैलता है। प्रदूषित पानी या मिट्टी से बैक्टीरिया नाक, मुंह और आंखों में आ जाता है। चोट लगने पर भी लेप्टोस्पायरोसिस हो जाता है।

बंदरों से ज्यादा खतरा
उमरिया जिले में बंदरों के कारण यह खतरनाक रोग फैल रहा है। बंदर छत की पानी की टंकियों से पानी तो पीते ही हैं और उसमें मल मूत्र भी त्याग देते हैं। इसी गंदे पानी को पीने या मुंह धोने से रोग का खतरा बना रहता है।

बीमारी के लक्षण
सिरदर्द, तेज़ बुखार, ठंड लगना, उल्टी आना, दस्त लगना, मांसपेशियों में दर्द, पीलिया होना, पेट दर्द, आँखें लाल होना

यह भी पढ़ें—ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता