8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

Video: इंदौर में ऐसा शिवालय, जहां शेषनाग भी देते हैं दर्शन

आरती और आकृर्षक शृंगार भी होता है, जिसके दर्शन करने भक्त आते हैं।

Google source verification

इंदौर. इंदौर में एक ऐसा शिव मंदिर है, जहां भक्तों का तांता लगता है। यह मंदिर इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित है। भंवरकुआं चौराहे पर महाशिव शक्ति मंदिर करीब 62 सालों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर की खासियत यह है कि नर्मदा नदी से निकला शिवलिंग यहां स्थापित है। शिवलिंग में एक अन्य शिवलिंग की आकृति देखी जा सकती है। शेषनाग भी दर्शन देते हैं। चंद्रमा और त्रिपुंड भी प्राकृतिक रूप से उभरे हुए हैं। सावन, शिवरात्रि समेत वर्षभर यहां भक्तों का तांता लगता है। आरती और आकृर्षक शृंगार भी होता है, जिसके दर्शन करने भक्त आते हैं।