13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर और दामाद की जोड़ी विदेशों में कर रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, MP पुलिस ने पकड़ा करोड़ों का माल

MP Crime News : एमपी में इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ससुर और दामाद को 7 किलो 695 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification
indore_brown_sugar.jpg

मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर करने वाले ससुर और दामाद को पकड़ा है।पुलिस को इन दोनों के पास से 7 किलो 695 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ा है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। ससुर और दामाद इंदौर होते हुए हावड़ा जा रहे थे। लेकिन आचार संहिता के दौरान चेंकिग अभियान चलाया जा रहा था। तभी ये दोनों बोरे में लेकर कुछ घूम रहे थे। जब बोरे को खोलकर तलाशी ली गई। तब जाकर ब्राउन शुगर पकड़ी गई।


दोनों तस्करों का कहना है कि वो लोग ब्राउन शुगर इकट्ठा करके देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को इंदौर से हावड़ा ले जाने की तैयारी में थे। इसके बाद ब्राउन शुगर को हावड़ा से बांग्लादेश और म्यांमार तक पहुंचाने की तैयारी चल रही थी। आरोपियों के बयान को दर्ज करने के बाद पुलिस इससे जुड़े और लोगों को पकड़ने की बात कर रही है। साथ ही पुलिस इन आरोपियों से सिंथेटिक रूप से ड्रग्स को तैयार करने वाली फैक्ट्री के बारे में पूछताछ जारी है। ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 7 करोड़ 59 लाख 50 हजार रुपए है।

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सभा के दौरान कमलनाथ की जनता से भावुक अपील, कहा- आखिरी दम तक मेरा साथ दीजिए


पुलिस बांग्लादेश,म्यांमार सहित अन्य देशों से भी सूत्र जुड़े होने की संभावना जता रही है। बता दें कि पकड़ा गया एक व्यक्ति मंदसौर और नीमच के पट्टे पर अफीम उगाई जाने वाली जगहों पर मजदूरी का काम करता है। इसके साथ ब्राउन शुगर को उच्च क्वालिटी बनाने के लिए केमिक्लस का इस्तेमाल किया जाता है।