3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा नाइट कल्चरः चार युवतियों ने लड़की को जमीन पर लेटा-लेटाकर पीटा, देखें VIDEO

side effects of night life- इंदौर की नाइट लाइफ के साइड इफेक्ट्स...। आए दिन हो रही वारदातें...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Nov 07, 2022

7nov1.png

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में नाइट कल्चर शुरू अभी चंद दिन ही हुई हैं और उसके साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। देर रात को एक हाईप्रोफाइल युवती के अपहरण का वीडियो वायरल होने के बाद अब देर रात को चार युवतियों ने एक लड़की की सड़क पर पटक-पटककर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर पहला ऐसा शहर हैं जिसके कुछ हिस्सों को रातभर खोला जा रहा है। इसे नाइट लाइफ कहा जा रहा है। इस नाइट कल्चर में सबसे ज्यादा देर रात तक स्टूडेंट्स सड़कों पर निकल रहे हैं, उनकी आवाजाही बढ़ गई है। यहां तक कि लड़कियां भी देर रात तक नजर आने लगी हैं। इसका नतीजा यह रहा है कि लड़कियों के साथ विवाद, खुलेआम नशा, मारपीट जैसी घटनाएं होने लगी हैं।

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः

Night Life Culture: इस शहर में शुरू हुआ नाइट लाइफ कल्चर, रातभर रहेगी रौनक
नाइट कल्चर वाले इस शहर में 24 घंटे खुला रहेगा एयरपोर्ट

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र में ऐसी ही घटना फिर हो गई। इसका वीडियो सोमवार से सुबह वायरल हो रहा है। इसमें चार युवतियां एक लड़की को जमीन पर लेटाकर जमकर लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं। वे उसे अपशब्द भी बोल रही हैं। यह वीडियो कहां का है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लड़कियों की इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चार लड़कियां किस तरीके से एक लड़की को बेरहमी के साथ पीट रही हैं और अपशब्द कर रही हैं। साथ ही एक लड़की पीड़ित का मोबाइल तोड़ रही है। लड़की चिल्ला रही है लेकिन आसपास के युवा मदद के लिए नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

यह भी पढ़ेंः

लग्जरी कार में युवती को जबरजस्ती बैठाने का वीडियो वायरल, युवती थाने पहुंची तो बदल गई कहानी

नया मोड़ : viral video में बचाओ-बचाओ चिल्लाने वाली लड़की ने थाने में मीडियाकर्मी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

यह भी हुई घटनाएं

हाल ही में देर रात को लग्जरी कार में लड़की के बचाओ-बचाओ चीखने के वीडियो के बाद पुलिस की मौजूदगी में आरोपित लड़की ने मीडियाकर्मी पर हमला बोला था। वहीं इसके पहले भी 56 दुकान या अन्य स्थानों पर भी लड़कियों में मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं।

यह वीडियो भी हुआ था वायरल

इधर, तीन दिन पहले से राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट में भी दो लड़कियों की आपसी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इन युवतियों की लड़ाई का वीडियो बना रहे हैं लेकिन उन्हें कोई रोकने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। लड़कियां काफी देर तक एक दूसरे को पीटती रही और बाल पकड़कर लड़ती रही। यह लड़कियां कौन हैं और कहां से आई थी, इस बारे में थाने में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

#Fight between girls #Madhya Pradesh Hindi News #Indore News #Video of assault

Story Loader