1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FRIENDSHIP DAY : दोस्त को क्या दें गिफ्ट, आप भी है कन्फ्यूज तो यहां देखिए कुछ अट्रैक्टिव और यूनीक आइटम्स

शहर के बाजारों में तरह-तरह के एक से बढक़र एक गिफ्ट आइटम आए हैं, जो आपके इस दिन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

4 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Aug 03, 2019

indore

FDFD

इंदौर.फ्रेंडशिप डे अगस्त माह के पहले रविवार यानी 4 अगस्त को मनाया जाएगा। दोस्ती के नाम ये दिन बहुत ही खास होता है। दोस्ती मतलब दुनिया का एक ऐसा रिश्ता जिसमें सुख-दुख, लड़ाई-झगड़ा, रूठना-मनाना सब जायज होता है। इस खास दिन को लेकर बाजार में भी हलचल है। बाजार भी इसको भुनाने को तैयार है। शहर के बाजारों में तरह-तरह के एक से बढक़र एक गिफ्ट आइटम आए हैं, जो आपके इस दिन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

हर दोस्त अपने दोस्त को इस अवसर पर कुछ यूनीक और आकर्षक गिफ्ट देना चाहता है या कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता है, लेकिन अकसर गिफ्ट लेते समय हम इस सोच में पड़ जाते हंै कि हमारा गिफ्ट उसे पसंद आएगा या नहीं? कुछ गिफ्ट बाजारों में ऐसे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हंै, जो आपको और आपके दोस्त के इस खास दिन को यादगार बना सकते हैं।

बेस्ट फ्रेंड अवॉर्ड ट्रॉफ ी एंड ग्रिटिंग कार्ड

बाजार में सबसे यूनीक और आकर्षक गिफ्टों में से एक है, जिसमें दोस्ती के कुछ प्यार भरे कोटेशन भी लिखे हुए हैं। इसके साथ ग्रिटिंग कार्ड का नया लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसकी मार्केट में कीमत 30 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है।

मैसेज मग्स और स्टार लाइटिंग बॉटल

शहर के बाजारों में लोगों को मग्स और लाइटिंग बॉटल भी खूब लुभा रहे हंै। तरह-तरह की प्रिंटेड और फ ोटो वाली बॉटल और मग्स जिसमें दोस्ती के अच्छे विचार है, आप अपने हिसाब से बनवा सकते हैं। इनकी कीमत 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक है।

गर्ल्स की पसंद : की-रिग्ंस, फ्रेंडशिप बैंड्स, इयररिंग्स

गर्ल्स के लिए इस बार ट्रेंड में की-रिग्ंस, फ्रेंडशिप बैंड, इयररिग्ंस के साथ पर्स भी है, जो बाजारों में बहुत हद तक गर्ल्स की पहली पसंद है। इनकी कीमत 20 रुपए से लेकर 1000 रुपए से भी अधिक तक की है।

प्रिंटिग शर्ट और कुशन

यंग लोगों के लिए मार्केट में प्रिटिंग शर्ट और कुशन ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें आप अपने हिसाब से दोस्त की फोटो, नाम और थॉट्स लिखवा सकते हैं।

रंग-बिरंगी शाही फरमान पत्रिका

राजा - महाराजाओं के समय पत्राचार और बधाई देने के लिए प्रयोग में आने वाली पत्रिका ने बाजार में चार चांद लगाए हुए हैं। लोगों को इसकी बनावट, कलर और इसमें लिखे थाट्स खूब भा रहे हैं। मार्केट में यह दो साइज में उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक है।

कुछ और खास गिफ्ट

- नाम वाले बैंड्स
- 100 रिजन वाला ग्रिटिंग कार्ड
- स्माइली बॉटल
- लाइटिंग ग्रिटिंग्स
- ग्रिटिंग्स विथ पॉट
- 365 डे थॉट्स कैलेण्डर

ग्राहकों की पसंद के हिसाब से बनाते हैं गिफ्ट्स

आमतौर पर फ्रेंडशिप डे में लोगों का बजट किफायती होता है। उन्हीं को ध्यान में रखकर गिफ्ट तैयार किए जाते हैं। गिफ्टों को हम ग्राहकों की पसंद के अनुरूप खुद ही तैयार करते हैं।
दिलराज सिंह, व्यापारी, ओडीई कलेक्शन

यूनीक आइटम्स लेकर आए हैं

फ्रेंडशिप डे पर हमने ग्राहकों के लिए यूनीक और आकर्षक गिफ्ट आइटम लेकर आए हैं, जो लोगों को काफी लुभा रहे हैं। यह गिफ्ट आम मार्केट में आपको देखने को नहीं मिलेंगे।
राजू चितरोड़े, शॉप मैनेजर (आर्चिज फ्लोरो कलेक्शन), इंदौर

Story Loader