
Gold Silver Price Crash सिर से पैर पर लुढ़की चांदी, सोने के दाम भी धड़ाम
Gold Silver Price Crash: घरेलू इंदौर सराफा बाजार में इन दिनों भारी उठापटक देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बाजार में सोने के दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं, वहीं चांदी की कीमती चमक भी कम होती दिख रही है। गिरते भाव पर शादी-ब्याह वालों की राहत मिली है, वहीं इंदौर सराफा कारोबार बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
वैश्किक संकेतों और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख ने निवेशकों को फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में डाल दिया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण हैं, बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी। इसके अलावा, व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें भारी दबाव में बनी हुई हैं। इंदौर बाजार में आरटीजीएस पर सोना 2700 रुपए घटकर 1,43400 रुपए दस ग्राम पर रहा।
चांदी 9000 रुपए गिरकर 2,26000 रुपए किलो रही। कॉमेक्स पर सोना 4492.20 डॉलर प्रति औंस पार कर गया है वहीं चांदी 67.69 डॉलर प्रति औंस पर पार गई। इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 1,50000 रुपए प्रति दस ग्राम।
22 कैरेट 1,31450 रुपए प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 2,26000 व टंच 2,26100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस पर सोना 1,43400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपए दस ग्राम व चांदी 2,26000 रुपए किलो। चांदी सिक्का 2700 रुपए प्रति नग रही।
भारतीय मानक ब्यूरो ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 स्टैंडर्ड मानक तैयार किए हैं। यह कोड बीआइएस की प्रमाणिक लैब से लगेगा। इससे पता चलेगा चांदी कितनी फीसदी शुद्ध है। इसमें 900, 800, 835, 925, 970 और 990 का स्तर शामिल है
Updated on:
22 Mar 2026 10:20 am
Published on:
22 Mar 2026 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
