27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब AI बताएगा ‘आपकी ट्रेन कहां पहुंची’, स्टेशन पर शुरू होंगे स्मार्ट पूछताछ केंद्र

Indian Railway: आधुनिक कंप्यूयूटर सिस्टम और एआइ सॉफ्टवेयर की मदद से 24 घंटे यात्रियों की सहायता करेंगे। पांच भाषाओं में जवाब देने की सुविधा रहेगी।

2 min read
Google source verification
Indian Railway:

Indian Railway: (Photo Source - Patrika)

Indian Railway: सर, ट्रेन कितने बजे आएगी ?…अब इस सवाल का जवाब किसी चिड़चिड़े अंदाज में नहीं, बल्कि मुस्कुराकर और आपकी भाषा में मिलेगा। इंदौर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही एआइ यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड स्मार्ट पूछताछ केंद्र शुरू होने जा रहे हैं। यहां यात्रियों को सिर्फ ट्रेन की जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि उनकी भाषा में मुस्कुराकर जवाब भी मिलेगा। खास बात यह है कि हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी दी जाएगी।

पलक झपकते मिलगी जानकारी

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर, महू और उज्जैन सहित प्रमुख स्टेशनों पर पूछताछ काउंटरों को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे की नई एआइ बेस्ड इन्क्वायरी हैंडलिंग टेक्नोलॉजी के जरिए यात्रियों को ट्रेनों की रियल टाइम लोकेशन, प्लेटफॉर्म, सीट उपलब्धता और देरी जैसी जानकारी पलक झपकते मिल सकेगी। इन स्मार्ट काउंटरों पर रेलवे का पारंपरिक स्टाफ नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट स्टाइल में प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये आधुनिक कंप्यूयूटर सिस्टम और एआइ सॉफ्टवेयर की मदद से 24 घंटे यात्रियों की सहायता करेंगे। पांच भाषाओं में जवाब देने की सुविधा रहेगी।

पश्चिम रेलवे का बनेगा पहला मंडल

रतलाम मंडल पश्चिम रेलवे का पहला मंडल बनने जा रहा है, जिसने पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स करने का फैसला लिया है। रेलवे ने इसके लिए करीब 1.77 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है। स्मार्ट काउंटर का स्टाफ स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एमआइएस) रिपोर्ट तैयार करेगा, जिससे अधिकारियों को तुरंत फीडबैक मिल सके और व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार किया जा सकेगा। - मुकेश कुमार, पीआरओ

रोज चलेगी मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अब यह ट्रेन अपने नए संशोधित नंबर 21907/21908 के साथ संचालित होगी। इसकी नियमित सेवा मुंबई सेंट्रल से 27 मई और काठगोदाम से 28 मई से शुरू हो रही है।

ट्रेन संख्या 21907 (मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम) प्रत्येक बुधवार को सुबह 10.55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 20.10 बजे रतलाम पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13.50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 21908 (काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल) प्रत्येक गुरुवार को शाम 17.30 बजे काठगोदाम से रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.30 बजे रतलाम पहुंचेगी और 10.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान कर उसी रात 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।