
अधिकांश ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बीपी की समस्या, तनाव में करते हैं ड्यूटी
इंदौर. ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों की सेहत ठीक नहीं है। जब 107 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ तो पता चला कि करीब 50-60 प्रतिशत का बीपी (ब्लड प्रेशर) बढ़ा हुआ है। 50 प्रतिशत तनाव में ड्यूटी कर रहे हैं। अब इन लोगों के लिए मेडिटेशन का सत्र आयोजित करने की तैयारी है।
एमटीएच स्थित ट्रैफिक थाने में रविवार का शिविर हुआ। संस्था एक कदम मदद ओर सेवा समिति व एनकिंग इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में 107 पुलिसकर्मियों का परीक्षण हुआ। संस्था अध्यक्ष ऋषभ बागोरा ने बताया कि शुरुआत में डीसीपी मनीष अग्रवाल, एसीपी सुनील शर्मा, एसीपी बसंत कौल, एसीपी अरविंद तिवारी व आशीष शर्मा मौजूद रहे। डॉक्टर व उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों का बीपी, शुगर लेवल चेक किया। बातचीत के दौरान उनके व्यवहार को भी समझा। ट्रैफिक पुलिस के पास करीब 600 कर्मचारियों का अमला है। अधिकांश समय चौराहे पर ड्यटी करना होती है इसलिए उनके स्वास्थ पर ध्यान दिया जा रहा है। लगातार चार दिन तक शिविर का आयोजन होगा जिसमें सभी की जांच होगी।
- 50-60 पुलिसकर्मियों की बीपी लेवल बढ़ा हुआ आया।
- 50 प्रतिशत तनाव के दौरान ड्यूटी निभाते पाए गए। काम का दबाव व समय पर भोजन नहीं करना इसका मुख्य कारण समझ में आया।
- कुछ कर्मचारियोंं का इजीसी किया गया, करीब 12 के इसीजी सामान्य नहीं निकले, उनके अन्य टेस्ट कराए जाएंगे।
- छह कर्मचारियों का शुगर लेवल बढा हुआ निकला।
Published on:
17 Apr 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
