2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्य जिलों में इंदौर के लोग बैन, शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण डरे लोग

- पहुंचते ही स्थानीय लोग पुलिस को दे रहे सूचना - रिश्तेदारों व परिजन को भी कह दिया, वे नहीं आएं हमारे यहां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 6 Apr 2020, 10:02 AM IST

#CORONA: कफ्र्यू में जिंदगी की कदमताल.............

#CORONA: कफ्र्यू में जिंदगी की कदमताल.............

इंदौर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण इंदौर के लोगों का दूसरे जिलों में जाना लगभग बंद कर दिया गया है। जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी लगती है कि इंदौर से कोई हमारे क्षेत्र में आया है तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दे देते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ऐसे लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन कर रही है और उन पर हर दिन नजर भी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135 हो गई है, वहीं नौ लोगों की मौत भी हो चुकी है। लगभग 20 संदिग्ध भी मौत के आगोश में समा चुके हैं। ऐसे में दूसरे शहरों में इंदौर को लेकर लोग डरे हुए हैं। दरअसल इंदौर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या वाले टॉप-5 शहरों में शामिल है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए शहर दूसरे-तीसरे नंबर पर भी आ सकता है। इसको लेकर एहतियात बरतनी शुरू कर दी गई। वहीं अन्य जिलों में लोग अपने रिश्तेदारों को भी नहीं आने दे रहे हैं।

गमी में पहुंचा युवक, आ गई पुलिस
हाल ही में हरदा गमी में पहुंचे युवक की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गमी के दौरान ही पहुंची और युवक को भीड़ से अलग कर होम क्वारेंटाइन किया गया। उस पर निगरानी के लिए जवानों की ड्यूटी भी लगा दी। आशय स्पष्ट है कि इंदौर में जिस तेजी से कोरोना मरीजों और मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, ऐसे में इंदौर के लोगों का किसी दूसरे जिलों में जाना लगभग बैन हो गया है। अगर हालात नहीं सुधरे तो यह समस्या और बढ़ेगी। इंदौर में 23 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।