5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : सब्जी मंडी हटाने का विरोध करने वाले हिंदूवादी नेता लौटे उल्ट पैर

नगर निगम कर्मचारी और दुकानदार आपस में भिड़े, मामला कलेक्टोरेट चौराहा से कर्बला पुल तक रोड का

2 min read
Google source verification
Indore News : सब्जी मंडी हटाने का विरोध करने वाले हिंदूवादी नेता लौटे उल्ट पैर

Indore News : सब्जी मंडी हटाने का विरोध करने वाले हिंदूवादी नेता लौटे उल्ट पैर

इंदौर. कलेक्टोरेट चौराहा से कर्बला पुल तक रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने के लिए नगर निगम का रिमूवल अमला आज सुबह पहुंचा। जैसे ही कार्रवाई शुरू की गई, वैसे ही दुकानदारों ने विरोध के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इसके चलते निगमकर्मी और दुकानदार आपस में भिड़ लिए। यह देख रिमूवल विभाग के बड़े अफसरों ने दुकानदारों को सुबह 11 बजे तक अपना माल बेचने की अनुमति देते हुए दोपहर बाद हटाने की कार्रवाई करने का कहा। इधर, दुकान हटाने का विरोध करने के लिए क्षेत्र के एक हिंदूवादी नेता भी पहुंचे, जिन्हें रिमूवल विभाग के अफसरों ने पुलिस में एफआईआर कराने का कहकर चलता कर दिया।

पिछले दिनों सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकली निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कलेक्टोरेट से कर्बला पुल होते हुए लालबाग पैलेस तक रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटाकर संवाद नगर के आगे बने हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। दुकानों को हटाने से पहले निगम मार्केट और रिमूवल विभाग ने मिलकर सर्वे किया। इसमें 200 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आए। सर्वे का काम पूरा होने के बाद कलेक्टोरेट चौराहा से कर्बला पुल तक रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने के लिए निगम का रिमूवल अमला आज सुबह 7 बजे पहुंचा। इसके बाद सब्जी की दुकानें लगाने दुकानदार पहुंचे। निगम की गाड़ी और बड़ी मात्रा में खड़े निगमकर्मियों को देखने के बावजूद दुकानदारों ने सडक़ किनारे फुटपाथ पर अपनी सब्जी की दुकानें लगाना शुरू कर दी। इस पर रिमूवल अमले ने दुकानदारों को दुकान लगाने से रोका और माल जब्त करने लगे। इस पर सब्जी व्यापारियों ने विरोध के साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

ज्यादा तीन-पांच की तो करा दूंगी एफआईआर

मंडी हटाने पर निगमकर्मी और सब्जी व्यापारियों के आपस में भिडऩे के दौरान क्षेत्र के एक हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए और निगम की कार्रवाई का विरोध करने के साथ सब्जी की दुकान लगाने वाले लोगों को न हटाने की बात रिमूवल उपायुक्त लता अग्रवाल से कही। दोनों के बीच अच्छी खासी हॉट-टॉक अलग हो गई। हिंदूवादी नेता के न मानने पर अग्रवाल भडक़ गईं और बोलीं- अब अगर तुमने ज्यादा तीन-पांच की तो तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करा दूंगी। इसके बाद नेताजी मौके पर से चले गए।