
इंदौर. होली का त्योहार कुछ ही दिन में आने वाला है। ऐसे में केमिकल रंगों से बचना और स्किन को बचाए रखना बहुत जरूरी है। संस्था क्रिएट स्टोरीज ने प्री एंड पोस्ट होली स्किन और हेयर केयर पर तुलसी नगर स्थित एक ब्यूटी सेंटर पर वर्कशॉप आयोजित की। इस मौके पर ब्यूटी एक्सपर्ट सीमा सोनी ने सभी को स्किन और हेयर को होली के रंगों से बचाने के टिप्स दिए।
एक्सपर्ट सीमा सोनी ने बताया, रंगों का ये त्योहार खुशियां लेकर तो आता है लेकिन जरा सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण भी बन जाती है। अक्सर देखा जाता है कि लोगों को होली के त्योहार के बाद स्किन व बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स फेस करना पड़ती है। ऐसे में सबसे पहले तो ध्यान रखें कि जिस होली के रंग से आप होली खेल रहे हों वो प्योर ऑर्गेनिक हो क्योंकि कई बार ऑर्गेनिक रंग में भी मिलावट हो जाती है। सीमा सोनी ने बताया, होली के रंग को स्किन से क्लीन करने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, जो गलत है। स्किन काफी ज्यादा सेंसेटिव होती है और डिटर्जेंट में बहुत केमिकल होता है।
स्किन को रखें हाइड्रेट
स्किन को पूरी तरह हाइड्रेट करना शुरू कर दें, इसके लिए होली खेलने के पहले नहाएं और फिर पूरे शरीर में मॉइश्चराइजर लगाएं। इसमें आप कोल्ड क्रीम या बॉडी लोशन या आइल भी लगा सकते हैं। इसी तरह हेयर केयर की बात करें तो ज्यादातर लोग सोचते हैं कि होली के रंग से बाल खराब होना ही है तो इसलिए हेयर वॉश कुछ दिन पहले से ही करना बंद कर देते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। बालों में शैंपू करें और वरना बाल और ज्यादा डेमेज हो जाएंगे और कंडीशनर करने के बाद बालों को सुखाकर जड़ों तक नारियल या जो तेल आप लगाते हैं वो लगाएं।
Published on:
15 Mar 2024 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
