लोग अपने रिश्तेदार व परिचितों के घर जाते हैं और बड़े-बुजुर्गों के पैर छूते हैं। इसलिए वर्षों से दशहरे के दूसरे दिन यानी बासी दशहरे पर जिला प्रशासन स्थानीय अवकाश घोषित करता है। इस बार सरकारी कर्मचारियों को यह अवकाश नहीं मिलेगा। हालांकि 22 दिसंबर 2014 को तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने यह अवकाश घोषित किया था, लेकिन कल कलेक्टर पी. नरहरि ने इसमें बदलाव कर दिया। उन्होंने 23 अक्टूबर यानी बासी दशहरे के स्थानीय अवकाश निरस्त करते हुए 12 नवंबर दीपावली के दूसरे दिन का अवकाश घोषित कर दिया। यह आदेश कोषालय व उपकोषालय एवं बैंक पर लागू नहीं होगा।