5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्जरी गाड़ियों में चलती थी, पांच सितारा होटलों में बीतती थी रात, खूबसूरती में फंसे थे मंत्री-अफसर, आज ऐसी है उसकी हालत

कई रसूखदारों के बनाए थे अश्लील वीडियो, मंत्री और विधायकों के भी नाम। हनीट्रैप मामले की जांच कर रही है एसआईटी।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Pawan Tiwari

Oct 19, 2019

लग्जरी गाड़ियों में चलती थी, पांच सितारा होटलों में बीतती थी रात, खूबसूरती में फंसे थे मंत्री-अफसर, आज ऐसी है उसकी हालत

लग्जरी गाड़ियों में चलती थी, पांच सितारा होटलों में बीतती थी रात, खूबसूरती में फंसे थे मंत्री-अफसर, आज ऐसी है उसकी हालत

भोपाल. मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड में आरोपित महिलाएं इंदौर के जिला जेल में बंद हैं। शुक्रवार को इंदौर जिला जेल में बंद श्वेता विजय जैन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्वेता जैन के चेहरे की रंगत उड़ी हुई है। इंदौर जिल जेल में बंद श्वेता जैन ने जेल में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया था, इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्वेता विजय जैन हैनीट्रैप मामले की मास्टर माइंड है। श्वेता विजय जैन अपने मैक अप पर लाखों रुपए खर्च करती थी। श्वेता जैन लग्जरी लाइफ जीने की आदी हो चुकी थी। लेकिन जेल में उसके चेहरे की रंगत उड़ गई है।


पांच सितारा होटलों में बीतती थी रात
श्वेता जैन की जिंदगी को लेकर तमाम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शाही जिंदगी की शौकीन श्वेता जैन की अधिकतर रातें रेव पार्टी और पांच सितारा होटलों में गुजरती थी। पार्टियों में नए 'शिकार' को फंसाना श्वेता भली-भांति जानती थी। वह आए दिन ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक सेंटर जाती थी। श्वेता की नौकरानी ने बताया था कि वह आए दिन अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए रोज डेढ़ घंटे मलिश कराती थी। गिरोह में शामिल युवतियों को वह लग्जरी लाइफ जीने का ऐसा आदी बनाती थी कि वह इस गिरोह को छोड़कर बाहर नहीं जा पाती थी।

श्वेता जैन का वॉट्सएप स्टेटस
श्वेता जैन ने अपने वॉट्सएप स्टेटस में लिखा था- 'मेरे जीने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं उम्मीद पर नहीं अपनी जिद पर जीती हूं।'

लग्जरी कारों की थी शौकीन
श्वेता के पास लग्जरी कारों के साथ पहवाना, कॉस्मेटिक का बहुत शौक है। इसके पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि श्वेता जो लिपिस्टिक लगाती थी वह विदेश से मांगती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वह खुद को एक फैक्ट्री की संचालक बताती थी जबकि अपने पति को प्रॉपर्टी डीलर बताती थी।

90 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
जानकारी के अनुसार, ये पांचों महिलाएं अब तक कई हाई प्रोफाइल लोगों से 15 करोड़ रुपए वसूल चुकी थीं। वहीं, करीब 90 अश्लील वीडियो इनके पांचों लड़कियों के लैपटॉप और मोबाइल में मिले हैं।

इंदौर जिला जेल में जीती प्रतियोगिता
हनी ट्रैप कांड की आरती, श्वेता और मोनिका ने इनाम जीता। इसके साथ ही जेल में आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी अपना नाम लिखवाया। इंदौर जिला जेल की अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया, शुक्रवार शाम दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में करीब 35 महिला और पुरूष कैदियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरती दयाल और श्वेता विजय जैन रहीं। वहीं, मोनिका यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला।