30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में इस दिन होगा आईफा अवार्ड, शामिल होंगे ये बड़े कलाकार, आज भोपाल में होगी बैठक

मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी होंगे शामिल, इंदौर के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे भोपाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 17 Feb 2020, 12:37 PM IST

इंदौर में इस दिन होगा आईफा अवार्ड, शामिल होंगे ये बड़े कलाकार, आज भोपाल में होगी बैठक

इंदौर में इस दिन होगा आईफा अवार्ड, शामिल होंगे ये बड़े कलाकार, आज भोपाल में होगी बैठक

इंदौर. 27 से 29 मार्च तक इंदौर में होने वाले आईफा अवॉर्ड समारोह के लिए आज भोपाल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इसमें मुख्यमंत्री कमल नाथ, मुख्य सचिव एसआर मोहंती, डीजीपी वीके सिंह सहित तमाम बड़े अफसर शामिल होंगे। इंदौर के भी सभी प्रमुख अधिकारी बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। इसमें आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।

must read : आसानी से नहीं होगी बॉबी की जमानत, पुख्ता सबूत जुटा रही पुलिस

गौरतलब है कि अगले महीने होने वाले आईफा अवॉर्ड कार्यक्रम की कमान एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों के हाथों में रहेगी। यह सुरक्षा इंदौर और उज्जैन में पदस्थ पुलिस जवान ही संभालेंगे। इस कार्यक्रम में करीब बारह से पंद्रह हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था समेत इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व में भी बैठकें हो चुकी हैं। आज अहम बैठक रखी गई है। पहले यह बैठक दो दिन होनी थी। एक दिन भोपाल में और एक दिन इंदौर में, लेकिन अब सिर्फ एक दिन यह बैठक होगी। सुरक्षा व्यवस्था मल्टी लेयर में रहेगी। पहली लेयर में पुलिस जवान और दूसरी लेयर में प्राइवेट सुरक्षा कंपनी के जवान व्यवस्था संभालेंगे।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक आईफा अवॉर्ड कार्यक्रम बड़े स्तर पर होने के साथ प्रदेश की गरिमा से जुड़ा होने की वजह से पुलिस प्रशासन सुरक्षा की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में रखेगी। प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों पर पुलिस प्रशासन ज्यादा भरोसा करने के बजाए खुद के जवानों पर ज्यादा भरोसा करेगी। इस मामले में पुलिस प्रशासन बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतना चाहता है।

must read : दिग्विजय सिंह बोले - वर्तमान में बेरोजगार, किसान, व्यापारी, हर वर्ग नाराज है, खुश कौन है? सिर्फ मोदी और शाह

लगभग सभी बड़े स्टार होंगे शामिल
इस अवॉर्ड समारोह में लगभग बॉलीवुड के सभी वे चेहरे शामिल होंगे, जिन्हें देखने के लिए उनके घरों के बाहर हर दिन भीड़ खड़ी रहती है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के सामने इनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होगी। एयरपोर्ट से होटल और होटल से कार्यक्रम स्थल डेली कॉलेज तक इन्हें लाने ले जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करना होंगे। इंदौर के बाहर अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। लगभग सभी फिल्मी कलाकर इसमें शामिल होंगे। जिसके चलते थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

होटलों में तैयारी शुरू, शहर को संवारेंगे
इधर आईफा में आने वालों को ठहराने और मेहमान नवाजी के लिए इंदौर स्थित होटलों में तैयारी शुरू हो गई हैं। इन होटलों में बड़े स्टार ठहरेंगे जिसके चलते प्रबंधन अभी से मुस्तैद है। होटल एसोसिएशन की इस संबंध में बैठकें हो चुकी है। बड़े स्टार को लाने ले जाने के लिए वीआईपी गाडिय़ों के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। उधर शहर को संवारने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट प्रबंधन भी एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र को संवारने में लगा है।