1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: ये रणभूमि हैं, जीतने के लिए फियरलेस और डिटरमाइंड बनें…

आईआईएम इंदौर के एनुअल स्पोट्र्स फेस्ट रणभूमि के इनॉग्रल सेशन में मेजर जनरल हरविजय सिंह ने किया संबोधित।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh

Feb 06, 2016

इंदौर. गेम हमेशा फुल डेडिकेशन, लॉयल्टी और एथिक्स के साथ खेला जाना चाहिए। सोल्जर तब तक आगे नहीं बढ़ सकता और न ही लड़ाई जीत सकता है जब तक वह फियरलेस और डिटरमाइंड न हो।

यह प्रिंसिपल लाइफ के सभी कॉम्पीटिशन में भी लागू होता है। यह कहना है मेजर जनरल हरविजय सिंह का। वे शुक्रवार को आईआईएम इंदौर के एनुअल स्पोट्र्स फेस्ट के इनॉग्रल सेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्टूडेंट्स को रणभूमि के मैदान में यू कैन, यू मस्ट एंड यू विल के मोटो के साथ उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि मैच के रिजल्ट चाहे जो भी हों लेकिन इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए आप सभी विनर हो।

रणभूमि में इस बार त्रिथलॉन, पॉवर लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग और स्वीमिंग में बड़ी संख्या में पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्ट्रीट फुटबॉल, गली क्रिकेट जैसे गेम्स को भी लोगों ने काफी पसंद किया गया। पहली बार इंट्रोड्यूज किए गए लैन गेम्स को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शनिवार को सभी कॉम्पीटिशन के सेकंड राउंड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहले दिन की विनर टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा।

यहां देखें वीडियो:-

फाइट फॉर ग्लोरी का कर रहे प्रमोशन
इस स्पोट्र्स फेस्ट के साथ आईपीएम स्टूडेंट्स की ओर से फाइट फॉर ग्लोरी सोशल कैम्पेन भी चलाया जा रहा है। इस कैम्पेन के जरिए देश के उन स्पोट्र्समैन की स्टोरी को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया जा रहा है जिन्होंने स्पोट्र्स में देश के लिए काफी कुछ अचीव किया हो, लेकिन अभी वे कहीं गुमनामी में खो गए हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader