2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों पर थूकते रहे युवक, रहवासियों ने लाठियां लेकर रातभर की पहरेदारी

असामाजिक तत्वों ने गाडिय़ों पर थूका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 9 Apr 2020, 9:54 AM IST

police vehicle damaged

पथराव की घटना के बाद क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

इंदौर. रावजी बाजार व आसपास के क्षेत्रों से लगभग आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे में यहां के लोगों में पहले ही भय का माहौल है। कल रात करीब 9.30 बजे दो युवकों के क्षेत्र में थूकने और कोई लिक्विड सड़क पर फेंककर भागने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली। इसके बाद रहवासी लाठियां लेकर उतरे और रातभर पहरा देते रहे।

क्षेत्रीय रहवासी कुंवर तुषार जमींदार ने बताया कि रात को करीब 9.30 बजे असामाजिक तत्वों ने गाडिय़ों पर थूका। कोई लिक्विड गाडिय़ों व सड़कों पर डाला गया। रहवासियों को सूचना मिली तो सभी एकत्रित हो गए। पहले दो युवक एक गाड़ी पर थे। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे दो गाडिय़ों पर चार लोग फिर आए। इस समय हम सभी रहवासी मौजूद थे, उन्होंने दूर से ही हमें देखा और गाडिय़ां पलटाकर भाग गए। तुषार ने बताया कि इसके बाद क्षेत्र के रहवासी गुड्डू, मनीष, महेश, अक्षय व मेरे साथ अन्य लोग रातभर पहरा देते रहे। इसकी सूचना हमने पुलिस को भी दी। सभी ने उन्हें तलाशा, लेकिन बाद में वे इधर नहीं आए। उधर, पुलिस अब सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से युवकों की जानकारी निकाल रही है, जिन्होंने ऐसी हरकत कर क्षेत्र में सनसनी फैलाई।