2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैंपल देने वालों को नेगेटिव आने पर नहीं मिल रही जानकारी, अवसाद में जा रहे लोग

मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा जानकारी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 20 Apr 2020, 10:51 AM IST

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3648 लोग संक्रमित, मुंबई में 2268 मरीज, राज्य में 11 की मौत

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3648 लोग संक्रमित, मुंबई में 2268 मरीज, राज्य में 11 की मौत

इंदौर। सरकार के आदेश हैं कि कोई व्यक्ति अगर कोरोना लक्षणों से ग्रसित है तो वह एमवाय अस्पताल में या सर्वे कर रही टीम को सैंपल देकर अपनी जांच कराए। बीमार होने पर लोग ऐसा कर भी रहे हैं, लेकिन जिनके सैंपल नेगेटिव आ रहे हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल रही। इसके चलते सैंपल देने वाले लोग व उनके परिवार के लोग अवसाद में जा रहे हैं। जानकारी नहीं मिलने से परिजन भी तनाव में रहते हैं, जिम्मेदार सिर्फ पॉजिटिव मरीजों को ही जानकारी दे रहे हैं।

दरअसल किसी पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों व परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन परिजनों को तो त्वरित सूचना देकर क्वारंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं संपर्क में आए लोगों को नेगेटिव सैंपल आने की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इस संबंध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल का कहना है कि हम अस्पतालों में जो मरीज भर्ती रहते हैं, उन्हें त्वरित ही नेगेटिव होने की जानकारी भेजते हैं। स्वास्थ्य विभाग से भी जो सैंपल आते हैं, उन्हें भी जानकारी भेज देते हैं। अब एमवाय अस्पताल में भी यह व्यवस्था कर देंगे कि जिनके सैंपल नेगेटिव आ रहे हैं, उन्हें भी जानकारी दी जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जिनके सैंपल नेगेटिव आएं, उन्हें भी जानकारी मिले। इसे जरूर लोगों तक पहुंचाएंगे।