2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से आज रात आ सकती है इंदौर के सैंपलों की जांच रिपोर्ट

कोरोना से जंग : नोएडा की एनआईवी लैब में हो रही जांच, शहर में एक साथ बढ़ सकते हैं पॉजिटिव मरीज  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 13 Apr 2020, 10:38 AM IST

corona

इंदौर. प्रशासन द्वारा जांच के लिए दिल्ली भेजे गए लगभग 1100 सैंपलों की रिपोर्ट आज देर रात या कल सुबह मिलना है। इसके आते ही बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज सामने आ सकते हैं, क्योंकि एक साथ इतने सैंपलों की रिपोर्ट पहली बार आएगी। वैसे इनमें से अधिकंाश सैंपल पहले से क्वारंटाइन किए हुए लोगों के हैं।
गौरतलब है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हर दिन लगभग 200 सैंपलों की जांच हो रही थी। उधर हर दिन 400 के लगभग सैंपल जांच के लिए आ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से शहर में सर्वे शुरू हो चुका है, जिसमें सैंपलों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। इसके चलते इनकी पेंडेंसी बढ़ती जा रही थी। अलग-अलग इलाकों से कोरोना संदिग्ध मरीजों के लगभग 1400 सैंपल की जांच लंबित थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने इंदौर से विशेष विमान से 1100 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए नोएडा की सरकारी लैब में भेज दिए। प्रदेश के कुछ अन्य शहरों के सैंपल भी भेजे गए हैं। सैंपल की जांच नोएडा स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की लैब में की जा रही है। यहां से आज रात या कल सुबह रिपोर्ट आ जाएगी।

खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, रतलाम व देवास के भी सैंपल
विदित हो कि शहर में 122 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इन इलाकों से लिए गए सैंपल की जांच इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में की जा रही है, लेकिन यहां एक दिन में करीब 200 सैंपल की ही जांच हो पा रही है। ऐसे में प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय था कि जांच के इंतजार में इक_ा होते जा रहे सैंपल का बैकलॉग कैसे खत्म किया जाए। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे अलग-अलग बॉक्स में 1142 सैंपल दिल्ली के लिए भेजे गए। कुछ सैंपल खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, रतलाम और देवास के भी हैं।