3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 करोड़ से ज्यादा के विवाद हुए खत्म

हाई कोर्ट और जिला कोर्ट में लगी नेशनल लोक अदालत

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indore Online

Aug 22, 2015

High Court

High Court

इंदौर. शनिवार को इंदौर हाई कोर्ट एवं जिला कोर्ट में बैंकिंग से जुड़े प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण करने के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला कोर्ट में कुल 16 करोड़ 26 लाख रुपए के विवादों का निराकरण हुआ, वहीं हाई कोर्ट में मोटर दुर्घटना से मामलों में कुल 1 करोड़ 96 लाख रुपए का अवॉर्ड हितग्राहियों को दिया गया।

आपसी सहमति से जिला कोर्ट में तीन करोड़ 34 लाख का एक सबसे बड़ा विवाद निपटा है। चेक बाउंस के प्रकरण में कोर्ट की समझाइश पर दोनों पक्ष मान गए और विवाद शांत हो गया। इसके साथ ही हर माह लगने वाली जनउपयोगी लोक अदालत शनिवार को नहीं लग सकी।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader