2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में 87 नए डॉक्टर संभालेंगे काम

31 मार्च 2020 को पूरी हो चुकी इंटर्नशिप  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 2 May 2020, 9:28 AM IST

03_04_2020-doctor_20161026_94125453.jpg

इंदौर। लंबे समय से मेडिकल कॉलेजों से पास हो चुके डॉक्टर सीएमएचओ के अधीन काम करने की मांग कर रहे थे। प्रदेश के अन्य जिलों में उन्हें नियमों के आधार पर लगा भी लिया था। अब इंदौर में भी ऐसे 87 नए डॉक्टर सीएमएचओ के साथ काम करेंगे। वहीं प्रदेश में 204 ऐसे नए डॉक्टर होंगे।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 के मरीजों की संख्या को देखते हुए 71 बंधपत्र चिकित्सकों की सेवाएं भोपाल को, 87 की सेवाएं इंदौर को और 46 की सेवाएं उज्जैन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी गई हैं। चिकित्सकों के उपस्थित नहीं होने पर एस्मा (मध्यप्रदेश अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छन्नता निवारण अधिनियम 1979) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी डॉक्टरों के रहने और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। चिकित्सकों को प्रति माह 55 हजार रुपए पारिश्रमिक देय होगा।