
Indore News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए केबल कार चलाने की तैयारी की जा रही है। सर्वे करके इसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है। केबल कार चलाने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
शहर में केबल कार चलने से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों का ट्रैफिक भी डायवर्ट होगा। आम लोगों के लिए केबल कार का संचालन करना नई पहल है। अभी प्रदेश के मैहर, देवास टेकरी माता, और सलकनपुर सहित कई धार्मिक स्थलों पर रोप-वे के नाम से केबल कारों का संचालन किया जा रहा है।
इंदौर डेवलपमेंट ऑथरिटी की देखरेख में केबल कार का पूरा काम किया जा रहा है। इसके लिए पकास कंपनी को कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिसके द्वारा केबल कार के सर्वे रिपोर्ट का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। शहर में 60 किलोमीटर के दायरे में केबल कार चलाई जाएगी। जिसमें 41 के आसपास स्टेशन होंगे। मेट्रो की तरह इसमें भी 7 अलग-अलग लाइन होंगी और 10 ट्रर्मिनल होंगे। आईडीए इसे ब्लू प्रिंट के तौर पर मान रहा है। एक और फाइनल सर्वे के बाद रूट पर अंतिम मुहर लगाई जा सकेगी।
बता दें कि, इंदौर में दिनों-दिन ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे निपटने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Published on:
03 Nov 2024 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
