2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता के बाद लापरवाही में भी नंबर वन बना इंदौर

एक दिन में 256 मरीज एक साथ सामने आने वाला देश का पहला शहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 17 Apr 2020, 9:26 AM IST

indore_second_rank_in_death_of_corona_infected.jpg

Coronavirus Updates : देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा इंदौर, MP में कुल 551 संक्रमित, अब तक 42 की मौत

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को कोराना ने बेदम कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली और एमजीएम मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 256 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकडा 842 पहुंच गया है। गुरुवार को ही इंदौर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। एक साथ 8 लोग की मौत हुई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंदौर में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। उधर प्रदेश में कोरोना से अब तक कुल 64 मौतें हुई हैं, जिनमें 47 मौत सिर्फ इंदौर में हुई है। पॉजिटिव मरीजों की बात करें तो इंदौर में 6 माह के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर वहां रह रहे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रति 10 लाख में से 2000 से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इंदौर प्रशासन का लक्ष्य 12 लाख लोगों का सर्वे करना है।