
इंटीरियर में अब आर्टिफिशियल ग्रीनरी, हाइड्रोलिक फीचर और फोकस लाइट फर्निचर लोगों की पहली पसंद
इंदौर. इंटीरियर डिजाइन में पिछले 20-25 सालों में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। आज के इंटीरियर में लोग ऐक्सेंट लाइटिंग के साथ ही फ्लोरल इंडोर, हाइड्रोलिक फीचर्स, फोकस लाइटिंग और आर्टिफिशियल ग्रीनरी ’यादा पसंद रहे है तो वहीं सालों पहले इनका इतना ट्रेंड नहीं था। इसी तरह बात किचन इंटीरियर की करें तो पहले कीचन में प्लाई का इस्तेमाल होता था लेकिन अब किचन में ’यादा स्पेस के चलते हाइड्रोलिक में कन्वर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा घर के कोई न कोई हिस्से को आजकल लोग आर्टिफिशियल ग्रीनरी से सजाना भी ’यादा पसंद कर रहे हैं, जबकि पहले लोग केवल गार्डनिंग किया करते थें।
अब ओपन किचन का कॉन्सेप्ट
किचन डिजाइन में पहले और अब में काफी बदलाव आए है। जैसे पहले हेवी वुडन फर्निचर और क्लोज किचन हुआ करते थे लेकिन अब मॉड्यूलर के साथ ही ओपन और हाइड्रोलिक किचन का कॉन्सेप्ट आ चुका है।
पहले क्लासिक हुआ करते थे लिविंग रूम
कुछ साल पहले थोड़े रॉयल और क्लासिक इंटीरियर में लिविंग रूम को डिजाइन किया जाता था लेकिन अब लोग मिनमलिस्ट डिजाइन, लाइटिंग, आर्ट पीस डिजाइंस ’यादा पसंद कर रहे हैं।
इनडोर गार्डनिंग भी बनी पसंद
पहले के लोगों को भी गार्डनिंग का शौका था लेकिन लोग टैरेस पर और घर के बाहर लॉन एरिया में ही प्लांट्स लगा लेते थे लेकिन अब इनडोर और वर्टिकल गार्डन ’यादा ट्रेंड में है। इसके साथ ही एंट्रेंस वॉल और टेरेस गार्डनिंग भी लोग पसंद कर रहे है।
फर्निचर में पहले हेवी वुड था पसंद
आजकल लोग लाइट वेट फर्निचर और ’यादा फंक्शनैलिटी फर्निचर पसंद कर रहे है, जो लो मेंटेनेन्स वाले हो, लेकिन पहले के लोग हैवी वुडन पसंद करते थे। दरअसल पहले के लोगों का लगता था कि हैवी वुडन ’यादा टिकाऊ होता है।
फिलिंग लाइटिंग और मिरर वर्क का ट्रेंड
कुछ साल पहले तक लोग घर और ऑफिस में इंटीरियर कराने के लिए कैटलॉग में डिजाइंस देखकर उसे फाइनल कर दिया करते थे लेकिन अब इंटरनेट का जमाना है लोग अब अपने डिजाइंस हमें मोडिफाई करके भेजते हैं और यानि खुद बनाकर देते हैं और कुछ डिफरेंट प्लान करते हैं। पहले टेक्नोलॉजी नहीं थी अब टेक्नोलॉजी है तो लोग भी उतने ही अपडेट हो गए है। अब फिलिंग लाइटिंग इफेक्ट, ट्रॉली सिस्टम, मिरर वर्क और बल्कि किचन में भी ग्लास वर्क और हाइड्रोलिक का काम ’यादा पसंद किया जा रहा है।
कौशल शर्मा, इंटीरियर डिजाइनर
अब पेंट हाउस, वॉलपेपर और ग्रीनरी है पसंद
शहरों में ग्रीनरी कम होती जा रही है और ग्रीनर आंखों को काफी सुकून पहुंचाती है इसलिए लोग अब अपने घर या ऑफिस के किसी कॉर्नर में ग्रीनरी का इंटीरियर कराने लगे हैं। इसी तरह पहले के लोग दिवारों पर पेंट किया करते थे लेकिन अब लोग वॉलपेपर लगवाते हैं और बल्कि आजकल थ्रीडी और फोटो वॉलपेपर का भी काफी चलन बढ़ गया है। इसी तरह जंगल थीम आजकल बहुत पसंद की जा रही है, इसे लोग अपनी बालकनी या फिर टेरेस पर प्लान कर पेंट हाउस बनवा रहे हैं।
कौशिकी भिड़े, इंटीरियर डिजाइनर
Updated on:
19 Feb 2022, 7:15 PM IST
Published on:
19 Feb 2022, 7:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.