पश्चिम बंगाल से आया युवक शनिवार को भी एसएसपी व अन्य पुलिस अफसरों से मिला। युवक ने बताया, कई वर्षों से उसकी पत्नी माय होम में गाना गाती थी। उनकी पांच साल की बेटी है। वह नहीं चाहता बेटी पर बुरा असर पड़े। इसके चलते वह दोनों को साथ ले जाना चाहता है। अफसरों ने बताया, जांच चल रही है। मानव तस्करी की धारा में केस दर्ज है। इसमें महिलाओं से जबरन काम करवाने वालों के साथ परिवार के लोगों की भूमिका की जांच जारी है। युवक ने यह नहीं बताया कि किन परिस्थितियों में पत्नी यहां काम कर रही थी।
पुलिस-प्रशासन की जांच में जीतू सोनी के अनेक कारनामें सामने आ रहे हैं। जमीनों के सौदों मंे हस्तक्षेप कर मामलों को निपटाने के साथ ही सोनी पेपर प्रकाशन से भी जुड़ा है। शाम का अखबार संझा लोक स्वामी है। इसके संपादक जीतू सोनी हैं। प्रशासन ने अखबार का घोषणा पत्र निरस्त कर दिया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को इसे बंद करने लिए भी लिख दिया गया हैं। इसी जांच में पता चला, जीतू सोनी दो और अखबार का प्रकाशन फाइल कॉपी के रूप में करते हैं। दोनों अखबार प्रेस कॉम्पलेक्स से हो रहा हैं। एक अखबार नवीन इंदौर के नाम से है। वहीं दूसरा अखबार दैनिक लोक स्वामी के नाम से हैं। प्रशासन -पुलिस इन दोनों अखबारों पर भी कार्रवार्अ शुरू करेगा।