
Akash Vijayvargiya arrested
इंदौर. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ( kailash vijavargiya ) के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ( Aakash vijayvargiya ) की गुंडागर्दी के शिकार तो नगर निगम के अधिकारी ( Indore Municipal Corporation action ) हुए हैं। लेकिन इनके तीन रूपों से पूरी दुनिया आज वाकिफ हो गई है। बैटभांज बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ( bjp mla aakash vijayvargiya )के बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो देखेंगे तो आप भी कहेंगे कि हमने जिसे चुना है, वो इन चीजों में भी एक्सपर्ट हैं क्या? ये हम नहीं कह रहे हैं, इस वीडियो में इसकी झलक दिखती है।
नगर निगम के अधिकारी पर बीजेपी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को बल्ला भांजते देख यही लगा कि विधायकजी क्रिकेट खेलने में भी एक्सपर्ट है। निगम के अधिकारियों पर लात-घूसों की बरसात करता देख शहर के अच्छे-अच्छे मव्वाली अचरज में पड़ गए होंगे। गाली देते सुन तो अव्वल दर्जे के गालीबाज भी परेशान हो जाएंगे। लेकिन अपने मल्टीटैलेंटेड विधायकजी में तीनों गुण है। जिससे इंदौर की जनता आज वाकिफ हुई।
बैट से पीटा
दरअसल, इंदौर नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस और असीत खरे अपनी टीम के साथ शहर के जर्जर मकानों को गिराने गए थे। यह मकान शहर के जेल रोड स्थित गंजी कंपाउंड में है। जहां एक दो मंजिला इमारत खतरनाक मकानों की सूची में है। निगम की नोटिस के बाद सबने मकान खाली कर दिया था। लेकिन एक किराएदार वहां डटा हुआ था। उसे गिराने गए अफसरों से एक किराएदार भिड़ गए। इतने में विधायक वहां पहुंच गए और अफसरों से भिड़ गए। फिर उन्हें बैट से पीटने लगे।
मां बहन को गाली भी दी
निगम के अधिकारियों को विधायक ने बल्ले लेकर दौड़ाया, फिर उन्हें दो बल्ले मारा। उसके बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बैट अपने समर्थकों को थमा दिया। फिर मव्वालियों की तरह अधिकारी पर लात-घूसों की बरसात कर दी। विधायक यही नहीं रुके उन्होंने निगम के अधिकारियों को मां-बहन के नाम पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं।
गिरफ्तार हुए विधायक
वहीं, आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी पर निगम के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विधायक समेत आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें विधायक आकाश विजयवर्गीय पर मारपीट, गाली देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। इसके बाद पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया है।
चुप हैं कैलाश विजयवर्गीय
इसके साथ ही बात-बात पर ट्वीट कर विरोधियों पर वार करने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधायक बेटे की करतूत पर चुप हैं। उनसे मीडिया ने जब सवाल पूछा तो वे चुपचाप आगे बढ़ गए।
क्या कहा आकाश विजयवर्गीय ने
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा- मंत्री सज्जन वर्मा के इशारे पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब निगम अधिकारियों पर बल्ला चलता रहेगा। बता दें कि नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड इलाके में जर्जर मकान तोड़ने पहुंची थी। आकाश विजयवर्गीय ने कहा- मुझे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। जनता के लिए जरूरी हुआ तो मैं मारपीट भी करता रहूंगा। उन्होंने अधिकारियों को दोबारा भी पीटने की धमकी दी है।
Updated on:
26 Jun 2019 06:13 pm
Published on:
26 Jun 2019 06:11 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
