12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोलीं- मेरी तो शादी भी नहीं हुई, तीन तलाक पर क्या बोलूं

मंत्री ने किया एमवाय अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों का पूछा हाल, डेढ़ साल में अस्पताल की सूरत बदलने का किया दावा

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Aug 01, 2019

indore

चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोलीं- तीन तलाक पर क्या बोलूं, मेरी तो शादी भी नहीं हुई

इंदौर. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ बुधवार शाम अचानक एमवाय अस्पताल का दौरा करने पहुंचीं। उन्होंने पूरे अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। तीन तलाक को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास होने पर बोलीं, यह संवेदनशील मु²ा है। इस पर बोलने के लिए बहुत सारे नेता हैं, उन्हीं को बोलने दिजिए। वैसे भी मेरी तो शादी भी नहीं हुई है।

must read : खजराना गणेश में मिलेगा कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद, इस दिन से होगी शुरुआत

मंत्री साधौ ने तल मंजिल पर बनी कैंटिन में गंदगी और रेट लिस्ट नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद वह बर्न यूनिट पहुंचीं तो हालात खराब मिले, इस पर अस्पताल प्रबंधन ने नई यूनिट का काम शुरू होने की बात कही। साधौ ने अस्पताल की विभिन्न मंजिलों का दौरा किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, एमवाय अस्पताल की ओपीडी में चार हजार से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। आईपीडी में भी पलंग क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं, ऐसे में छोटी-मोटी खामियां सामने आना सामान्य है। उन्होंने कहा, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल व कोर्स शुरू होने जा रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, साल-डेढ़ साल में अस्पताल की सूरत बदल जाएगी। आप पहचान नहीं पाएंगे कि यह वही एमवाय अस्पताल है।

must read : खजराना गणेश में मिलेगा कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद, इस दिन से होगी शुरुआत

एनएमसी बिल डॉक्टरों के लिए ठीक नहीं

नेशनल मेडिकल कमिशन को लेकर संसद में बिल पास होने को लेकर साधौ ने कहा, पहले जो सिस्टम चल रहा था, वह ठीक था। अब केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव किया है, जो डॉक्टरों के लिए ठीक नहीं है। डॉक्टरों को नियमों में बांधा जा रहा है। जनता को डॉक्टरों की सुविधा मिलना चाहिए पर उसके लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह गलत है।

must read : खजराना गणेश में मिलेगा कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद, इस दिन से होगी शुरुआत

उनको इतना महत्व नहीं देना चाहिए

कांग्रेस सरकार जल्द गिरने के भाजपा नेताओं के दावे के बयानों को लेकर साधौ बोलीं, बजट में मुख्यमंत्री बहुमत साबित कर चुके हैं, अब भाजपा के दो विधायकों ने हमारा साथ देकर बड़बोलेपन की हवा निकाल दी। भाजपा नेताओं के बयान को लेकर उन्होंने कहा, उनकी बातों को इतना महत्व क्यों देना चाहिए।