3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफसरों की लालफीताशाही की वजह से लेट हो रही मेट्रो

विजयवर्गीय ने कहा, त्रिपुरा में राष्ट्रवादी विचारधारा की हुई जीत

2 min read
Google source verification
k v

इंदौर. अफसर नहीं चाहते हैं कि प्रदेश में मेट्रो टे्रन चले। मुख्यमंत्री के दबाव में हर बार मेट्रो को लेकर कागजी खानापूर्ति तो शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे अफसर ही उन्हें ठंडा कर देते हैं। इस बार के बजट में फिर मेट्रो ट्रेन का जिक्र आने पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कही।
विजयवर्गीय ने त्रिपुरा में जीत के बाद मीडिया से चर्चा में कहा, वहां वामपंथी विचारधारा का कब्जा हो चुका था, हमने राष्ट्रवादी विचारधारा से वहां आजादी के बाद पहली बार बड़ी जीत हासिल की। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। त्रिपुरा में पिछले चुनाव में भाजपा को एक प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार 40 प्रतिशत मिले हैं। 25 वर्ष से अलगाववादी ताकतों की वजह से देश की आंतरिक सुरक्षा को काफी नुकसान पहुंचा है।
विजयवर्गीय ने कहा , त्रिपुरा के नौजवान रूढ़ीवादी विचारधारा से हटकर विकास की ओर ध्यान दे रहे हैं। वहां के नौजवान अन्य राज्यों में रोजगार ढूंढ रहे थे। वहां की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर विकास पर ध्यान नहीं दे रही थी। नार्थ-ईस्ट के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने रूप रोडमैप तैयार किया है, जिससे वहां के नौजवान की भाजपा के प्रति रुचि बढ़ी है।

हारकर भी जीते हम
भाजपा महासचिव ने कहा, कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में भाजपा हारकर भी जीती है। दोनों क्षेत्रों में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा के प्रति मतदान प्रतिशत काफी कम था जो इस बार आधे से ज्यादा बढ़ चुका है। भाजपा के 25 हजार से ज्यादा मत दोनों क्षेत्रों में बढ़े हैं। विजयवर्गीय ने प्रदेश में कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में नेतृत्व की बागडोर देने की संभावना पर कहा, पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने सिंधिया को चुनाव में उतारा था। तब भी कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिला। भाजपा को उनसे कोई खतरा नहीं है।

Story Loader