इंदौर

नाबालिग गैंग ने की लूटपाट, ब्लेड मारकर मोबाइल लूट ले गए

- बाणगंगा पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
May 12, 2023
LOOT

इंदौर। बाणगंगा में एक युवक को नाबालिग गैंग ने लूट लिया। आरोपी ने ब्लेड मारकर मोबाइल छीन लिया। युवक ने इसका विरोध किया तो नाबालिग लड़की ने चाकू निकालकर धमकाया और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकली।
खूपङ्क्षसह पिता संतोषसिंह निवासी कुशवाह नगर की शिकायत पर तीन नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ड्यूटी के लिए पैदल जा रहा था। विश्वकर्मा नगर में एक नाबालिग लड़की ने उसे रोका लिया। उसका कहना था कि मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया है। उसे अपनी मम्मी से बात करना है। इस पर उन्होंने अपना मोबाइल आरोपी को दे दिया। आरोपी उसका मोबाइल लेकर जाने लगे। इस पर उसने टोका को नाबालिग लड़का और लकड़़ी उनके साथ में विवाद करने लगे। उसने विरोध किया तो मोबाइल फोन छीना तो एक आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दी। छोटे लड़के ने ब्ल़ेड निकाली और उस पर हमला कर दिया। दोनो हाथों और गर्दन पर ब्लेड मार दी। जिससे खून निकलने लगा। उन्होंने फिर भी आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की और शोर मचाया तो लड़की ने चाकू निकाल लिया। उसे धमकाया कि अगर शोर मचाया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद बाइक लेकर वहां से भाग गए। फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी पहचान कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ाया
विजय नगर में एक महिला के गले से आरोपी मंगलसूत्र उड़ाकर ले गए। प्रभावती जैसवाल (70) निवासी विजय नगर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह स्कीम 54 में चल रही भागवत कथा में गई थी। वचां एक महिला का बैग उनके पास में गिर गया। उन्होंने उसका बैग उठाकर दिया। इसी बीच आरोपी महिला ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। वह जब घर पर पहुंची तो इस बारे में पता चला। इस पर वापस पहुंचकर जब फुटेज देखे तो वारदात की जानकारी मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच कर रही है। वहीं खजराना गणेश मंदिर से मंयक कुमार निवासी शिवाजी नगर का मोबाइल चोरी हो गया।

Published on:
12 May 2023 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर