23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉब लिंचिंग VIDEO : रास्ता भटक गांव में आए पर्यटक, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर दिया हमला, चार गंभीर

मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 5 Aug 2019, 12:23 PM IST

mob

fdfd

इंदौर. महेश्वर घूमने के लिए गए इंदौर के युवकों के साथ मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वह रात होने पर रास्ता भटककर एक गांव में चले गए थे। ग्रामीणों को लगा कि बच्चा चोरी करने वाले हैं। इसके चलते उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है।

मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस के अनुसार घायलों के नाम रियाज, प्रतीक, राममूर्ति, उत्तम, अमीन, मुनीर और नाजीर हैं। यह सब बाहर से काम के सिलसिले में इंदौर आए हैं और यहां पर रह रहे हैं। रविवार को सभी घूमने के लिए महेश्वर गए थे। रात में यह रास्ता भटक गए और गुजरी की ओर निकल गए। ये भटकते हुए भुवन तलाई गांव जा पहुंचे। रात में यह कार से जब गांव के पास पहुंचे तो वहां पर यह अफवाह फैल गई कि बच्चा चोरी करने वाला गिरोह आ गया है।

कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्हें घेर लिया। इसके बाद युवकों को पीटा गया। जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और वहां से भागे। घायल हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 पर भी हमलावरों ने पथराव किया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।