आदर्श गौ शाला में गौ परिक्रमा पथ बनाया जाएगा। इस पथ को विशेष तौर पर तैयार किया जाएगा। इस पूरे पथ में नदियों और दिव्य स्थानों की जानकारी होगी। इसके अलावा एक विशेष स्थान पर खास सजावट की जाएगी, जिसे प्री-वेडिंग जोन के रूप में तैयार किया जाएगा। एक कथा स्थल भी बनेगा, जहां आचार्य 500 श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा व अन्य धार्मिक आयोजन कर सकेंगे। इसी जगह गौ रसोई रहेगी, जहां संतों व अन्य लोगों के लिए भोजन तैयार होगा। गौ शाला में गोबर इत्यादि से पूजन सामग्री तैयार की जाएगी।