
इंदौर. १२ साल की मासूम बच्ची और उसके ८ वर्षीय भाई को मां और सौतेला पिता घर में कैद कर चले जाते। न खाने-पीने का प्रबंध न अन्य कोई व्यवस्था। रात को लौटकर मारपीट करते। पिता अपने दोस्तों के साथ शराब पीता और बच्चों से पैर दबवाता था। दोनों बच्चों को राजस्थान में बेचने की फिराक में था। बच्ची को साजिश का जानकारी लगी तो भाई को लेकर पड़ोसी के घर में दुबक गई। पड़ोसी की सूचना पर चाइल्ड लाइन और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों का रेस्क्यू कर माता-सौतेले पिता पर केस दर्ज किया।
हीरानगर क्षेत्र के गायत्री नगर में रविवार रात 11 बजे हंगामे की स्थिति बन गई ।१२ वर्षीय मासूम बच्ची को उसकी मां ने बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। हंगामा देख अड़ोसी-पड़ोसी इक_ा हो गए। महिला बाल विकास के शौर्य दल की प्रमुख रजनी राठौर भी तुरंत मौके पर पहुंची। राधा के मुताबिक, बच्ची व उसका छोटा भाई मां व सौतेले पिता के साथ रहते हैं। आरोप है, सौतेले पिता के साथ बच्चों की मां भी शराब पीती थी। कल रात बच्ची ने राजस्थान में बेचने की साजिश सुन ली। मां ने बच्ची से कहा, कपड़े पैक कर लें, तुझे राजस्थान जाना है। इससे डरकर दोनों मासूम पड़ोसी के घर में जाकर छिप गए। दोनों ही मां के साथ जाने को तैयार नहीं थे। मां जबरदस्ती ले गई और जमकर पीटा। राधा राठौर ने भयभीत बच्चों की मदद के लिए बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष माया पांडे को फोन लगाया। माया पांडे ने चाइल्ड लाइन व हीरानगर पुलिस को सूचना दी। दोनों टीम रात 12 बजे बच्ची के घर पहुंची और बयान लिए। बच्ची ने प्रताडऩा की जानकारी दी, तो बच्ची को चाइल्ड लाइन की टीम साथ ले गई। हीरानगर पुलिस नेे भी केस दर्ज किया।
बड़ी बेटी का लापता होना बना रहस्वमय
राधा राठौर के मुताबिक, महिला की 12 साल की बच्ची से बड़ी एक और बेटी है। मासूम ने बताया कि बड़ी बहन राजस्थान में नानी के पास है जबकि घर में बड़ी बेटी की फोटो पर हार-फूल टंगे थे, जो शंका पैदा कर रहे हैं। मामले में आगे छानबीन होगी।
Updated on:
9 Nov 2021, 5:35 PM IST
Published on:
9 Nov 2021, 5:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.