15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी ने डॉगी का नाम ‘शर्मा जी’ रखा: विरोध करने पर पीटा, FIR दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में कुत्ते के नामकरण को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा कि मालिक ने पड़ोसी की पिटाई कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी का नाम शर्मा जी रखने पर विवाद छिड़ गया। दंपत्ति के द्वारा पड़ोसी के सामने कुत्ते का नाम पुकारा गया तो उन्होंने विरोध किया। इससे नाराज होकर कुत्ते के मालिक ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद दंपत्ति ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दरअसल, पूरा मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। जब राजेंद्र नगर थाने में क्षेत्र निहालपुर मंडी के पास रहने वाले वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने अपने पालतू कुत्ते का नाम शर्मा जी रखा दिया। वह जानबूझकर उनके सामने अपने कुत्ते को इसी नाम से बुलाते हैं।

टहलते वक्त दोस्तों से कहा कुत्ते का नाम शर्मा जी

शिकायकर्ता ने बताया कि वह गुरुवार की रात अपनी पत्नी किरण के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान भूपेंद्र अपने कुत्ते को घुमा रहा था। उसने दोस्तों के सामने कहा कि कुत्ते का नाम उसने शर्मा जी रखा है। साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया है। आपत्ति जताने के बाद विवाद और बढ़ गया। भूपेंद्र और उसके साथियों ने मिलकर पति-पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद दंपती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस के द्वारा भूपेंद्र सिंह और उसके साथियों पर धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।