15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी को लेकर नीतीश कुमार की आई प्रतिक्रिया, कहा- आपके नेतृत्व में बिहार विकास करेगा

Bihar CM Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में बुधवार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बन गया है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार ने राज्य सभा सांसद बनने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Apr 15, 2026

Samrat Choudhary, Samrat Choudhary new cm, bihar new cm, Samrat Choudhary oath, Samrat Choudhary oath ceremony, Samrat Choudhary oath ceremony timing,
सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार (Photo-IANS)

Samrat Choudhary Oath Ceremony Live: बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया है। प्रदेश में बीजेपी के कोई नेता ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सम्राट चौधरी ने प्रदेश के 24वें सीएम के रूप में शपथ ली है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल मौजूद थे।

प्रमुख घटनाएँ

2026-04-15 01:42:03 pm

2026-04-15 12:09:01 pm

नीतीश कुमार ने दी बधाई

सम्राट चौधरी को सीएम पद की शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम और राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास होगा।

2026-04-15 12:03:03 pm

निशांत की अनुपस्थिति पर क्या बोले डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं।

2026-04-15 11:42:04 am

फिर से NDA की सरकार है- बिजेंद्र प्रसाद

 Bihar New CM Oath: बिहार के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेने के बाद JD(U) नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह फिर से NDA सरकार है और चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

2026-04-15 11:06:47 am

जेडीयू कोटे से बने दो डिप्टी सीएम

Samrat Choudhary Oath Ceremony: जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी बने है। विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया हैं। 

2026-04-15 11:02:43 am

सम्राट चौधरी ने सीएम पद की ली शपथ

Bihar CM Oath News: बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

2026-04-15 10:38:24 am

सीएम पद की शपथ लेने के लिए लोकभवन पहुंचे सम्राट चौधरी

Bihar CM Samrat Choudhary Oath: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में समारोह आयोजित होगा।वहीं जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे।

 

2026-04-15 10:22:22 am

राजभवन पहुंचे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ

Samrat Choudhary Oath: जदयू कोटे से आने वाले विजय चौधरी राजभवन पहुंच गए हैं। वो आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। विजय चौधरी नीतीश कुमार के करीबी हैं।

2026-04-15 09:54:16 am

नीतीन नवीन के आवास पहुंचे जेपी नड्डा

Bihar New CM Oath: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है नड्डा सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

2026-04-15 09:47:44 am

शपथ ग्रहण के लिए घर से निकले सम्राट चौधरी

Samrat Govt Oath LIVE: शपथ ग्रहण के लिए सम्राट चौधरी अपने आवास से निकल गए हैं। उन्होंने शपथ से पहले राजवंशी नगर स्थित पंचरुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वो लोकभवन जाकर सीएम पद की शपथ लेंगे। 

2026-04-15 08:20:46 am

नीतीश के नेतृत्व में काम करेगी सरकार- मंत्री रामकृपाल यादव

Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कल पद से इस्तीफा दे दिया। पूरा बिहार दुखी है। उन्होंने बिना भेदभाव के सबके लिए काम किया।

RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता बहुत परेशान होंगे, और यह स्वाभाविक है क्योंकि उन्हें आने वाले दिनों में अपना कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। आज सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार उनके (नीतीश कुमार के) मार्गदर्शन में काम करती रहेगी। उनके सपनों को साकार करने के लिए सम्राट चौधरी अपनी टीम के साथ काम करेंगे।