
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने स्कूल बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। इस दौरान सीएम मोहन ने बताया कि दो शहरों को मिलाकर महानगर बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
सीएम ने कहा कि उज्जैन-इंदौर-देवास-धार को मिलाकर महानगर बनाया जाएगा। साथ ही भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा और राजगढ़ को मिलाकर महानगर बनाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि, बीते कई महीनों से दो महानगर बनाने की चर्चाएं चल रही थी। अगर ऐसा होता है तो इन जिलों के आसपास ग्रामीण इलाकों आर्थिक विकास होगा।
सीएम मोहन ने बताया कि प्रदेश में 1 हजार 450 किलोमीटर लंबे श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े तीर्थ स्थलों पर श्रीकृष्ण पाथेय का गठन कर उससे जोडऩे का निर्णय लिया है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भगवान राम व श्रीकृष्ण के आधार पर इस धरती ने अतीत के गौरवशाली पृष्ठ को जिया है। उस स्वर्णीम अध्याय को हम फिर से समाज के सामने लाने का निर्णय कर रहे हैं। प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है।
आगे सीएम ने कहा कि हमारा राज्य देश का एक मात्र राज्य था जिसका अपना राज्य परिवहन सरकारी व्यवस्था के अभाव में निजी व्यवस्था के हाथों मजबूर था। अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लोक परिवहन का प्रबंधन सरकार के माध्यम से कराएंगे। इसमें ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्र तक भी यह व्यवस्था होगी। महानगरों के साथ ही ग्रामीण लोग परिवहन को भी मजबूत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ट्रेन का मामला हो या इंदौर मनमाड़ रेल लाइन का मामला हो भारत सरकार ने सभी में ध्यान रखा है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 3 हजार 5 सौ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इंदौर में 350 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर व अन्य कई कार्य मंजूर हुए हैं। भोपाल-कानपुर इकोनॉमी कॉरिडोर को फोरलेन में अपग्रेड करने की अनुमति मिली है। विमानन सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
Published on:
26 Jan 2025 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
