23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पचमढ़ी से भी ठंडा हुआ इंदौर, एमपी में आज भी आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather Alert: 10 साल में सबसे कम, पचमढ़ी का 18.2 डिग्री, सोमवार दोपहर फिर बना आंधी का सिस्टम, ऑरेंज अलर्ट, आज भी आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, 9 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम, मानसूनी बारिश जैसा हाल...

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Alert: मई माह में चक्रवाती सिस्टम व पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। रविवार को तेज बारिश के बाद दिन के साथ ही रात का तापमान भी गिरा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मई माह में दस साल में सबसे कम दर्ज किया गया। 5 मई को इंदौर में न्यूनतम तापमान प्रदेश के अन्य शहरों में सबसे कम रहा। इंदौर के बाद पचमढ़ी प्रदेश में दूसरा ऐसा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। इंदौर में 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री व रात के तापमान में 7.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

सोमवार सुबह से धूप निकली लेकिन एक दिन पहले रविवार को हुई बारिश के कारण उमस बढ़ गई। दोपहर 2 बजे बाद अचानक मौसम बदला व तेज हवा चली। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा दर्ज हुई। बादल भी छाए लेकिन आधे घंटे बाद ही मौसम साफ हो गया। कम दबाव का क्षेत्र खंडवा, बुरहानपुर जिलों की तरफ बढ़ गया। दिन में 50 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान व उत्तर प्रदेश से चले चक्रवातीय सिस्टम के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मंगलवार को इंदौर में एक बार फिर हवा, आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसके चलते इंदौर को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 7 से 9 मई तक इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों को यलो अलर्ट पर रखा है, जिसमें 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने व साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दस साल में मई माह में अधिकतम व न्यूनतम तापमान


वर्ष अधिकतम न्यूनतम


2015, 43.5, 23.2
2016, 44.5, 19.9
2017,42.8, 19.6
2018,43.2, 22.6
2019, 42.5, 21.2
2020, 42.4, 22.5
2021,40.6, 21,2
2022, 43.4, 23
2023,42.7, 18.9
2024,44.5, 21.4

5 मई को न्यूनतम तापमान वाले पांच शहर

शहर, न्यूनतम तापमान

-इंदौर, 17.2
-गिरवर(शाजापुर),पचमढ़ी,18.2
-राजगढ़, 19.6
-अमरकंटक(अनुपपुर), मलाजखंड(बालाघाट),19.8
-सीहोर, 20.3

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार ने नामांतरण को मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान की 33वीं Wedding Anniversary, क्या आप जानते हैं इनकी खूबसूरत Love Story