22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुंडाराज- गोली मारकर हत्या कर दी बेटे की हत्या, अब पिता से मांग रहे खर्चा

चिट्ठी के जरिये कोर्ट में खर्च हुई राशि का हवाला देते हुए पीडि़त परिजन व अन्य व्यापारियों से हफ्ता मांगा गया है।

2 min read
Google source verification
murder

murder

इंदौर. बदमाशों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और अब बुजुर्ग पिता से पैसा मांग रहे हैं। चिट्ठी के जरिये कोर्ट में खर्च हुई राशि का हवाला देते हुए पीडि़त परिजन व अन्य व्यापारियों से हफ्ता मांगा गया है।
सच्चिदानंद निवासी अमृतलाल गुप्ता (70) के इकलौते बेटे राजीव की 18 फरवरी 2011 को राहुल टोकनीवाला व उसके साथी ने गोली मार दी थी। राजीव की एमजी रोड पर मूले टॉवर में दुकान है। दुकान के बाहर लघुशंका करने से रोकने पर बदमाशों ने उसे मार दिया था। मामले में राहुल व साथी को सात साल की सजा हुई है।

हाल ही में अमृतलाल के निवास व दुकान पर एक चिट्ठी आई है। इसमें राहुल व उसकी मां शोभा कुमायूं के नाम से अनूप दोहिया निवासी मुराई मोहल्ला ने धमकाने की कोशिश की है। अनूप ने लिखा है कि मामी शोभा के आदेश पर यह पत्र लिख रहा हूं। राहुल की जल्द जमानत होने वाली है, लेकिन केस में काफी खर्च हो गया है। इसकी भरपाई तुम्हें व अन्य व्यापारियों को करना होगी। सभी को हफ्ता व महीना देना होगा। पैसा न देने पर खून बहाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनूप को हिरासत में ले लिया है।

संदेही को पकड़ा तो बोला, मैंने नहीं भेजी चिट्ठी, किसी ने की शरारत : पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सबसे पहले व्यापारी अनूप दोहिया निवासी मुराई मोहल्ला की घेराबंदी की। सीएसपी बीएस परिहार के मुताबिक, अनूप को थाने लाकर पूछताछ की गई। अनूप पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। उसका राहुल से कोई लेना-देना नहीं है। अनूप की हैंडराइटिंग भी चेक कराई गई, जो चिट्ठी से मैच नहीं हुई। सीएसपी के मुताबिक, प्राथमिक जांच में लग रहा है किसी ने अनूप के नाम से चिट्ठी लिखकर उसे फंसाने की कोशिश की। फिलहाल पीडि़त परिवार की सुरक्षा के लिए भी संबंधित थाने को कहा है। टीआई कर्णीसिंह शक्तावत के मुताबिक, अनूप से पूछताछ चल रही है। फरियादी के पास जो चिट्ठी भेजी गई थी वह छायाप्रति है। राहुल जेल में है। पिछले दिनों पेशी से लौटने पर उसके पास नशे की गोलियां भी मिली थीं। राहुल से मिलने वालों की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस उसकी मां से भी पूछताछ करेगी।