3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

193 लोगों को नगर निगम का नोटिस, 15 दिन में पार्किग से हटाओ अतिक्रमण वरना…

शहर के रसूखदार और बिल्डरों ने अपने हिसाब से कर रखा है निर्माण

3 min read
Google source verification
nagar nigam

193 लोगों को नगर निगम का नोटिस, 15 दिन में पार्किग से हटाओ अतिक्रमण वरना...

इंदौर. शहर की होटलों, हॉस्पिटलों और रेसीडेंशियल सहित कमर्शियल बिल्डिंग की पार्किंग को अतिक्रमण व अवैध निर्माण से मुक्त कराने की मुहिम में नगर निगम लग गया है। इसके लिए 193 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें 15 दिन में पार्किंग से हटाने का समय दिया गया है। साथ ही कहा गया है अगले दिन से निगम तोडफ़ोड़ शुरू कर देगा। शहर के जिन रसूखदार और बिल्डरों ने अपने हिसाब से पार्किंग में निर्माण कर रखा है, उनकी सूची भी निगम ने सार्वजनिक कर दी है।

निगम ने शहर की उन 193 बहुमंजिला इमारतों की सूची सार्वजनिक कर दी है जिनमें पार्किंग की जगह पर अतिक्रमण हो गया है। शहर की बड़ी होटलों, हॉस्पिटलों और रेसीडेंशियल सहित कमर्शियल बहुमंजिला इमारत (मल्टी) इस सूची में शामिल हैं। जिनमें पार्किंग की जगह अवैध कब्जे कर अलग-अलग तरह के पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। इससे पार्किंग पूरी तरह से खत्म हो गई है। शहर के रसूखदार और बिल्डरों ने अपने हिसाब से पार्किंग में अवैध निर्माण और अतिक्रमण कर रखे हैं। पार्किंग में से इन अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम ने इन 193 लोगों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें 15 दिन में पार्र्किंग से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने का कहा गया है। साथ ही चेताया है कि ये नहीं हटाए तो 16 वें दिन निगम का अमला मौके पर पहुंचकर तोडफ़ोड़ करना शुरू कर देगा।

नोटिस में निगम ने नक्शे के हिसाब से पार्र्किंग को करने की हिदायत भी दी है। निगम 193 में से अभी तक 150 लोगों को नोटिस दे चुका है। बाकी बचे लोगों को आज और कल में नोटिस थमा दिए जाएंगे। मालूम हो कि पार्र्किंग में से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने को लेकर जो सूची तैयारी की गई है वह निगम के 19 जोन पर तैनात बिल्डिंग अफसर (बीओ) और इंस्पेक्टर (बीआई) ने बनाई है।

पार्किंग में कर रखे इस तरह अवैध निर्माण
निगम ने जो सूची जारी की है उनमें पार्किंग की जगह वाहन तो खड़े नहीं रहे और पक्के निर्माण हो गए हैं। इनमें जहां लोग रह रहे, वहीं व्यावसायिक गतिविधियां अलग चल रही हैं। निगम ने जो सूची जारी की है उसमें पार्किंग की जगह पर केंटीन चल रही, फ्लैट बनाकर लोग रह रहे हैं, स्टोर रूम का निर्माण कर रखा है, दुकानें चल रही हैं, हॉस्पिटल, जिम, दूध डेरी, लाइब्रेरी और बैंक का संचालन हो रहा है। पार्किंग में बने कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम में हो रहे हैं। कई जगह पार्किंग में मंदिर, बैठक हॉल, स्वीमिंग पुल, चौकीदार का रूम, गार्डन और ऑफिस सहित अन्य कई तरह का पक्का निर्माण अवैध तरीके से कर रखा है। होटल वालों ने पार्किंग में फव्वारे लगा रखे हैं। इन सब निर्माण को हटाकर पार्किंग व्यवस्थित करने में निगम लगी है।

एमआईसी मेंबर ने खोला मोर्चा, उठाए सवाल
पार्र्किंग को लेकर सूची सार्वजनिक होते ही एमआईसी सदस्य और निगम यातायात एवं परिवहन विभाग के प्रभारी दिलीप शर्मा ने मोर्चा खोलते हुए कई तरह के सवाल उठाए हैं। उनका कहना है निगम ने जो 193 इमारतों की सूची जारी की है, वह पूरी नहीं है। निगम अफसर बताएं कि इन 193 के अलावा अन्य मल्टियों में पार्किंग खाली है? दबाव-प्रभाव में किन-किन बड़े लोगों को छोड़ दिया गया है। निगम के जिन बीओ-बीआई और अन्य अफसरों के संरक्षण में यह अतिक्रमण हुए हैं उन पर क्या कार्रवाई होगी? निगम में अब तक वे बीओ-बीआई पदस्थ हैं, जिन्होंने नक्शे पास किए और इनके निगरानी न रखने पर पार्किंग में निर्माण हो गए, इन पर क्या कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पार्र्किंग खाली होना चाहिए, लेकिन निगम के उन अफसरों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने यह गलत निर्माण कराया है। इससे आगे गलत निर्माण नहीं होगा। क्या वर्तमान में जितनी मल्टियां शहर में बन रही हैं, उनमें जो पार्किंग है वह सही है या नहीं इसकी जांच के लिए अफसरों को निर्देशित किया जाए और चेक करने के दौरान गलत पाए जाने पर तोड़ें।

नोटिस दिए हैं
शहर की जिन 193 इमारतों में पार्किंग की जगह अतिक्रमण और अवैध निर्माण कर रखे हैं, उनको लेकर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसमें 15 दिन के अंदर पार्किंग को खाली करने का समय दिया गया है। तय समय में पार्किंग खाली न होने पर निगम तोडफ़ोड़ कर इसे खाली करवाएगा। निगम से पास नक्शे के हिसाब से पार्किंग को खाली करने को कहा गया है।
- देवेंद्र सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

Story Loader