10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेडी शूटर ने कोच, दोस्तों को भी नहीं छोड़ा, एक-एक कर सभी को बनाया निशाना

शूटिंग की नेशनल प्लेयर निकली शातिर ठग...15 लोगों को बनाया निशाना..फरार...

2 min read
Google source verification
indore_news.jpg

,,,,

इंदौर. इंदौर में शूटिंग की एक लेडी नेशनल प्लेयर के खिलाफ पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। लेडी शूटिंग प्लेयर पर आरोप है कि उसने ज्वेलरी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। प्लेयर ने एक पुलिसकर्मी के बेटे से भी ज्वेलरी में निवेश के नाम पर दो लाख रुपए लिए थे और जब पैसे वापस नहीं किए तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अभी तक शूटिंग प्लेयर 15 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। फिलहाल शूटिंग प्लेयर फरार हो गई है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

लेडी शूटर से सावधान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भानुप्रताप सिंह नाम के युवक ने शूटिंग की नेशनल प्लेयर रही सपना सोनवने के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित भानुप्रताप ने बताया कि वो वीर रायफल शूटिंग सोसायटी में शूटिंग के लिए ट्रेनिंग पर जाता था जहां उसकी मुलाकात सपना के साथ हुई थी। सपना ने उससे दोस्ती की और ज्वेलरी मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर दो लाख रुपए लिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद न सपना ने पैस लौटाए और न ही कभी प्रॉफिट का पैसा दिया। जिसके कारण भानु ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भानुप्रताप रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल भरा रहे पति का पंप के बाहर इंतजार कर रही पत्नी को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर

कोच-दोस्तों को भी लगाया चूना
पुलिस ने भानू की शिकायत पर सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि लेडी शूटर सपना अपने कोच, बिजनेसमैन और दोस्तों को भी लाखों रुपए का चूना लगा चुकी है। शुरुआती तफ्तीश में लेडी शूटर सपना के 15 लोगों को शिकार बनाकर 30 लाख रुपए की ठगी करने की बात सामने आई है। ये भी जानकारी पुलिस को मिली है कि सपना कि एक ज्वेलरी की दुकान भी है और वो इसी दुकान को दिखाकर लोगों को अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देती थी। उसने ठगी के पैसों से दो फ्लैट और लग्जरी कार खरीद रखी है। सपना के हर शिकार से 2 लाख रुपए ही लेने की बात सामने आई है। शिकायत दर्ज होने के बाद सपना दुकान बंद कर फरार हो गई है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- काली कमाई का कुबेर निकला क्लर्क, घर के हर कमरे से मिलीं नोटों की गड्डियां, 85 लाख कैश जब्त