27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल भरा रहे पति का पंप के बाहर इंतजार कर रही पत्नी को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीरें...महिला को कुचलते हुए घसीटते ले गया ट्रक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Aug 2022, 3:37 PM IST

ratlam.jpg

,,,,

रतलाम. रतलाम के जावरा में एक दिलदहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना रतलाम नाका स्थित एक पेट्रोल पंप की है जहां पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला दूसरी तरफ देख रही थी और तभी ट्रक पीछे से आया और उसे कुचलते हुए कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। बाद में ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला की हालत गंभीर है और वो मंदसौर जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पेट्रोल भरा रहे पति का इंतजार कर रही थी महिला
पेट्रोल पंप के बाहर महिला को ट्रक के कुचलने का जो वीडियो सामने आया है वो जावरा के रतलाम नाका स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर का है। महिला का नाम शांति बाई है जो पति जवाहर के साथ बाइक से कही जा रही थी। इसी दौरान नाके के पेट्रोल पंप पर पति जवाहर बाइक लेकर पेट्रोल भराने के लिए अंदर चला गया और पत्नी शांति बाहर खड़े होकर उसके लौटने का इंतजार कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जिस वक्त शांति दूसरी तरफ देख रही थी तभी पीछे से एक ट्रक आया और उसे कुचलते हुए घसीटते हुए ले गया। सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पहले तो महिला को टक्कर मारी और फिर उसे कुछ दूरी तक घसीटने के बाद ट्रक को रिवर्स लिया और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- काली कमाई का कुबेर निकला क्लर्क, घर के हर कमरे से मिलीं नोटों की गड्डियां, 85 लाख कैश जब्त

महिला की हालत गंभीर
ट्रक के महिला को कुचलते ही पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया। शांति का पति जवाहर व अन्य लोग मदद के लिए भागे और शांति को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां से उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जिस ट्रक ने महिला को टक्कर मारी थी वो झारखंड पासिंग का था जिसके खिलाफ मामला दर्द कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा बहन से भाई ने किया रेप, डरा धमकाकर एक साल तक बनाया हवस का शिकार