रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, मुख्य इंजीनियर निर्माण, चर्चगेट धीरज कुमार के निर्देशन में टीही से धार तक लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेलखंड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस खंड में शामिल सुरंग का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।