25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिट एंड रन : 43 पीड़ितों को पुलिस ने दिलाई 39.50 लाख की सहायता

हिट एंड रन प्रतिकर योजना के तहत पुलिस ने अब तक 43 पीडि़तों और मृतकों के परिजनों को सतायता उपलब्ध करवाने में सक्रियता दिखाई है। इन्हें 39.50 लाख की सहायता दी जा चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 25 Oct 2026, 9:47 PM IST

ratlam news

रतलाम.सडक़ दुर्घटनाओं के पीडि़तों और मृतकों के परिजनों को आर्थिक संबल देने के लिए रतलाम पुलिस ने अब तक 43 पीडि़तों को 39 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी है। इससे मृतकों और घायलों के परिजनों को काफी राहत मिली है। पुलिस ने यह सहायता हिट एंड रन योजना के तहत दिलवाई है। हादसों के बाद इनके प्रस्ताव तैयार करके भिजवाए गए थे।

डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी के अनुसार हिट एंड रन पीडि़त प्रतिकर योजना में अज्ञात वाहनों की टक्कर से घायल हुए या हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता दी जाती है। इसके तहत अब तक 43 प्रकरणों में 39 लाख 50 हजार रुपए की आथिक सहायता राशि दिलाई जा चुकी है। डीएसपी सोनी के अनुसार पुलिस ने हिट एंड रन के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर प्रकरण स्वीकृति के लिए कलेक्टर कार्यालय भेजे थे। इनमें से जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से भुगतान कराया गया।

12 मृतक, 31 घायल

योजना के तहत सडक़ हादसों में जान गंवाने वाले 12 मृतक और 31 घायल हैं। हिट एंड रन योजना में दोनों ही को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिले में 12 मृतकों के परिजनों को 24 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल 31 पीडि़तों को 15 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई है। शेष लंबित प्रकरणों में भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

फैक्ट फाइल

कुल केस - 43

सहायता दी - 39.50 लाख

मृतक - 12

सहायता दी - 24 लाख

घायल - 31

सहायता दी - 15.50 लाख

--

पुलिस ने आलोट में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई शुरू की है। एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देश पर यातायात पुलिस की यह कार्रवाई शुरू की है। यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालान बनाना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। शराब के नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इससे सडक़ पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है। यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत के साथ यातायात पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

--

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शनिवार को जिपं उपाध्यक्ष केसुराम निनामा, दो सरपंच सहित दो दर्जन ग्रमीणों ने रावटी थाने पर जमकर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी। इसके बाद रविवार को पुलिस ने निनामा के साथ ही दोनों सरपंच सहित 20 से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। रावटी थाना प्रभारी मनीष डावर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.45 बजे थाने पहुंचे जिपं उपाध्यक्ष निनामा, सरपंच हिंदू सिंह, सरपंच कैलाश और उनके साथ करीब 20 से 25 लोगों ने धरना देकर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों को धमकाया भी था। जिस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दबाव बनाया जा रहा था वह रावटी थाने से संबंधित नहीं थी और न ही उसमें किसी को टारगेट करके लिखा गया था। इसके बावजूद पुलिस पर दबाव बनाकर अभद्रता की गई।

--

मानवता का कार्य, लोग आगे आएं

मानवता का कार्य, लोग आगे आएं

सडक़ हादसे में घायल की समय पर मदद करना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। हिट एंड रन प्रतिकर योजना में उन परिवारों को आर्थिक मदद मिली है जिनकी हादसे में मौत हो गई और वाहनों का पात नहीं चल पाया। इससे पीडि़त परिवार को आर्थिक संबल मिला है।

अमित कुमार, एसपी, रतलाम