25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में अनूठी पहल, बेटियों को मिला सुरक्षा का उपहार

शरद पूर्णिमा की रात शहर में श्रीराम नवयुवक मंडल ने दिया सुरक्षित बेटी, सुरक्षित परिवार, सुरक्षित रतलाम का संदेश, 800 मातृशक्तियों को हेलमेट भेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 25 Oct 2026, 10:03 PM IST

Helmets as a gift Traffic Police news ratlam

शरद पूर्णिमा की रात शहर में श्रीराम नवयुवक मंडल ने दिया सुरक्षित बेटी, सुरक्षित परिवार, सुरक्षित रतलाम का संदेश, 800 मातृशक्तियों को हेलमेट भेंट

रतलाम। शरद पूर्णिमा की रात शहर में कहीं खीर प्रसादी का वितरण हुआ तो कहीं गरबारास की धूम रही। इस बीच श्रीराम नवयुवक मंडल ने अनूठी पहल करते हुए नवरात्र में गरबा करने वाली 800 मातृशक्तियों को पुरस्कार स्वरूप हेलमेट भेंट किए। पहल का उद्देश्य महिलाओं को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

राम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल एसपी राकेश पंद्रो और यातायात डीएसपी आनंद सोनी ने मातृशक्तियों को हेलमेट वितरित किए। मंडल ने सुरक्षित बेटी, सुरक्षित परिवार, सुरक्षित रतलाम का संदेश देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा नेता बजरंग पुरोहित, शैलेंद्र डागा, पार्षद पप्पू पुरोहित, निशा सोमानी, पवन सोमानी और अशोक पोरवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

गरबारास तो कहीं आरती खीर प्रसादी
न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग में सर्वब्राह्मण समाज महिला मंडल की ओर से गरबारास का आयोजन किया गया। वहीं, श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पुजारी दीपक व्यास के साथ आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी वितरित की गई। शरद पूर्णिमा पर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और यातायात सुरक्षा का संदेश एक साथ देखने को मिला।

शरद पूर्णिमा रात गीत 'गली में आज चांद निकला' ने मनमोहा
'सुंदरते ध्यान', 'तूज महतो मी आता' तथा हिंदी गीत 'सलोना सा सजन', 'आज जाने की जिद न करो', 'गली में आज चांद निकला' और 'मेरी आवाज ही पहचान है' जैसे गीतों से समां बांधा। आयोजन था महाराष्ट्र समाज ने शरद पूर्णिमा की रात स्टेशन रोड स्थित समाज भवन में संगीत संध्या का। इसमें उज्जैन की गायिका वाणी साठे जोशी ने अपनी सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। शुरुआत में शिव स्तुति और स्वरचित माता आराधना प्रस्तुत की। इसके बाद 22 रागों पर आधारित रागमाला से शास्त्रीय संगीत की विविधता दर्शाई।

इन्होंने भी की संगत
संगीत संध्या में हारमोनियम पर रोहित परिहार, कीबोर्ड पर यश साहू, तबले पर विनायक शर्मा और ऑक्टोपैड पर अंशुल राणा ने संगत की। कलाकारों का स्वागत शारदा महिला मंडल अध्यक्ष हर्षा काले, स्नेहा पंडित, वैशाली बोरगांवकर, सुनील पुरंदरे, सूर्यकांत जोशी, संजीव भोरकर और योगेश कोरान्ने ने किया। सुधीर सराफ और अरविंद डबीर ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। संचालन समाज सचिव अरविंद डबीर ने किया। आभार अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर ने माना।

मेनारिया ब्राह्मण समाज का गरबा रास
मेनारिया ब्राह्मण समाज ने शरद पूर्णिमा के अन्तर्गत दूसरे वर्ष पुरुष एवं महिला गरबा रास का खाटूश्याम मंदिर सखवाल नगर में आयोजित किया। समाज अध्यक्ष चंपालाल जोशी के नेतृत्व में हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य आकर्षण समाज की बेटी हीना शर्मा का पुलिस निरीक्षक पद पर चयन होने पर सम्मान किया गया। गरबा रास के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इस आयोजन ने समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। अंत में पन्नालाल जोशी ने आभार माना। इस दौरान मांगीलाल जोशी, बंसीलाल मेनारिया, अनिल जोशी, विवेक शर्मा, राजेश जोशी समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।