27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा बहन से भाई ने किया रेप, डरा धमकाकर एक साल तक बनाया हवस का शिकार

दुष्कर्म करने के साथ ही आरोपी ने खींच लिए थे अश्लील फोटो, उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 2 Aug 2022, 5:03 PM IST

bhopal_rape.jpg

भोपाल. भोपाल में दो बच्चों की मां से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए करीब एक साल तक उसके साथ डरा धमकाकर रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। रेप का आरोप महिला ने जिस पर लगाया है वो महिला का गुरु भाई है और उसका महिला के घर पर आना जाना था। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

भाई ने शादीशुदा बहन से किया रेप
शादीशुदा बहन के साथ भाई के रेप किए जाने का ये सनसनीखेज मामला भोपाल के कोलार इलाके का है। 27 वर्षीय महिला मूल रुप से सीहोर की रहने वाली है और कोलार इलाके में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गौरव उसका गुरु भाई है जिसके कारण उसका उसके घर पर आना-जाना था। करीब एक साल पहले अक्टूबर के महीने में जब गौरव घर पर आया तो घर पर बच्चे और पति नहीं था। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर गौरव ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और अश्लील फोटो भी खींच लिए। महिला ने गौरव की हरकत का विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो गौरव ने उसे अश्लील तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। जिसके कारण वो चुप रही।

यह भी पढ़ें- गुमशुम रहती थी बेटी, मां ने पूछा तो बोली- दोस्तों ने मिलकर नोंची इज्जत


करीब 1 साल तक ब्लैकमेल कर बनाया शिकार
पीड़िता का कहना है कि आरोपी गौरव की धमकियों से डरकर और लोक लाज के डर से चुप हो गई। लेकिन उसकी इस चुप्पी ने गौरव की हिम्मत को और बढ़ा दिया। वो अक्सर भोपाल आता और उसे डराकर उसके साथ रेप करता रहा। सोमवार रात को भी आरोपी गौरव ने उसके साथ रेप किया जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और पति को गौरव की हरकतों के बारे में बताया। जिसके बाद पति उसे साथ लेकर थाने पहुंचा और रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव भी सीहोर का रहने वाला है जो अपने घर पर नहीं मिला है उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दुल्हन का पहला सावन बना आखिरी सावन, नाग पंचमी से एक दिन पहले मौत

देखें वीडियो-