
bhopal intercity express
इंदौर@ न्यूज टुडे
हाल ही में इंदौर आए रेलमंत्री ने यात्री सुविधाओं को लेकर गई घोषणाएं की थीं। रेल अफसरों ने इन पर काम शुरू कर दिया है। शुरुआत इंदौर-भोपाल इंटरसिटी के ठहराव को लेकर हुई है। दरअसल, काफी समय से इंदौर-भोपाल-इंदौर इंटरसिटी का ठहराव कालापीपल में किए जाने की मांग उठ रही थी। कालापीपल और आसपास के गांव के ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्रीय सांसद को ज्ञापन भी दिया था। जिसके बाद से काम शुरु हो चुका है। अब इंटरसिटी कालापीपल में भी रुकेगी।
17 मार्च को उज्जैन में रेलवे के एक कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल से स्थानीय सांसद चिंतामण मालवीय ने मांग की थी कि इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव कालापीपल स्टेशन पर भी किया जाएगा। मंच से ही रेल मंत्री गोयल ने मांग मानते हुए घोषणा भी कर दी थी।
गुरुवार से इंदौर से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन कालापीपल में ९.०५ बजे पहुंचेगी और दो मिनट का स्टॉपेज लेकर 9.07 भोपाल के लिए रवाना होगी। इसी तरह भोपाल से इंदौर आने वाली इंटरसिटी शाम ६.३२ बजे कालापीपल स्टेशन पहुंचेगी और ६.३४ बजे इंदौर के लिए रवाना हो जाएगी। पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है। रेल मंत्री की अन्य घोषणाओं पर भी काम शुरू हो चुका है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
इंदौर-यशवंतपुर ट्रेन होगी पेंट्रीकार से लैस
इंदौर से बैंगलुरू जाने वाली इंदौर-यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन में १ अपै्रल से पेंट्रीकार भी लगेगा। करीब ३८ घंटे में १९११ किमी का सफर तय करने वाली इस ट्रेन में पेंट्रीकार लगने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन में भी पंेट्रीकार लगाया जा चुका है। अब इंदौर से चलने वाली मालवा एक्सपे्रस सहित कुल तीन ट्रेनों में पेंट्रीकार लगना शुरू हो गया है। पटना और शिप्रा एक्सप्रेस में लगना बाकी है।
Published on:
21 Mar 2018, 5:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.