31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सीरो सर्वे के द्वारा लोगों का लिया जाएगा सैंपल, 60 टीमें इस काम को देगी अंजाम

पूरी योजना बनाकर शासन को भेजी थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 3 Aug 2020, 11:19 AM IST

Policeman living in Civil Line area turned out to be Corona positive, seal sealed in area ...

सिविल लाइन इलाके में रहने वाला पुलिस जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, इलाके को किया गया सील ...

इंदौर। तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण की स्थिति का अंदाजा लगाने के लिए शहर में दो एक-दो दिन में सीरो सर्वे शुरू किया जाएगा। आम लोगों में कोरोना को लेकर मौजूदा रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के 7 हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच की जाएगी।


तैयारियां लगभग पूरी हो गई
एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा की जाने वाली इस जांच को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च आईसीएआर द्वारा किया जा रहा है। इसमें नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल का सहयोग भी लिया जा रहा है। कालेज की पूरी योजना बनाकर शासन को भेजी थी सहमति मिलने को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। 60 टीमें इस काम को अंजाम देगी।

सभी उम्र के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे
सीरो सर्वे हर उम्र हर वर्ग का पता लगाने के लिए सभी उम्र के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना काल में काम कर चुके स्वास्थ्य कर्मियों, निगम कर्मियों के साथ ही अन्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के सैंपल लेकर उनकी प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाया जाएगा। इस सीरो सर्वे केे आधार पर यह तय किया जाएगा कि संक्रमण खत्म करने कि लिए किस रणनीति पर काम करें।