
बेटी के ससुराल जाकर मायके वालों ने की मारपीट, बोले-तूने हमारे खिलाफ जाकर शादी की, तुझे जान से मार देंगे
इंदौर. बेटी ने लव मैरिज किया तो परिजनों को यह सुहाया नहीं। उन्होंने बेटी के ससुराल जाकर बेटी के साथ उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों की भी जमकर पिटाई कर दी। बाद में बेटी ने ही तुकोगंज थाने पहुंचकर अपने मायके वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
युवती राशिका जूनवाल ने पुलिस को बताया कि मैंने लखन जूनवाल निवासी पंचम की फैल से लव मैरिज की थी। यह बात मेरे मायके वालों को पसंद नहीं थी। वे इससे नाराज थे। कल मेरे मायके वाले चेतराम डंडेलवाल, अरविंद डंडेलवाल, किरण डंडेलवाल और जीजा राम वर्मा मेरे ससुराल पंचम की फैल में हमारे घर में अनैतिक रूप से घुस गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मुझे, मेरे पति लखन, देवर पंकज और सास राम प्यारी सभी को पीटने लगे। काफी देर तक चारों हमें पीटते रहे। इसके बाद आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। मायके वालों का कहना था कि तूने हमारे खिलाफ जाकर लखन से शादी की है हम तुझे जान से खत्म कर देंगे। जैसे -तैसे बचकर मैं थाने आई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर चेतराम, अरविंद, किरण और राम वर्मा पर अनैतिक रूप से घर में घुसकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
नाना ससुर को कयुनिटी हॉल में ले जाकर पीटा
इधर, रावजी बाजार पुलिस ने भी ऐसे ही एक मामले में प्रकरण दर्ज किया है। एक युवक ने अपने नाना ससुर को पीट दिया। ६५ वर्षीय दादा राव तायड़े ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मेरी बेटी का पति विशाल पिता महेश वर्मा निवासी जबरन कॉलोनी मेरे पास आया और बोला कि नानाजी आपसे कुछ बात करनी है। वह मुझे कयुनिटी हॉल में ले गया। वहां का गेट लगा दिया और बोला मेरी पत्नी कहां है। मैंने उससे कहा कि मुझे नहीं पता तो विशाल ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने पंखे की रॉड से मुझे पीटा। पुलिस ने दादा राव तायड़े की शिकायत पर विशाल वर्मा पर प्रकरण दर्ज किया है।
Published on:
16 Feb 2020, 11:54 AM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.