2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने पकड़ी चोरी की गाडिय़ा, लिस्ट में देखें गाडिय़ों के नंबर

वाहनों के लॉक खोलने का तरीका सीखा लिया, इसके बाद उसने एक के बाद एक कई दो पहिया वाहनों की चोरी की है, पुलिस द्वारा इन वाहनों के नंबरों की लिस्ट जारी की है.

2 min read
Google source verification
पुलिस ने पकड़ी चोरी की गाडिय़ा, लिस्ट में देखें गाडिय़ों के नंबर

पुलिस ने पकड़ी चोरी की गाडिय़ा, लिस्ट में देखें गाडिय़ों के नंबर

इंदौर. पुलिस ने चोरी हुई कई दो पहिया वाहनों के साथ एक शातिर चोर को धर दबोचा है। ये चोर पहले एक बाइक शोरूम में काम करता था, जहां उसने वाहनों के लॉक खोलने का तरीका सीखा लिया, इसके बाद उसने एक के बाद एक कई दो पहिया वाहनों की चोरी की है, पुलिस द्वारा इन वाहनों के नंबरों की लिस्ट जारी की है, अगर आपकी भी गाड़ी चोरी हुई है, तो आप चेक कर सकते हैं, हो सकता है इनमें से कोई एक गाड़ी आपकी भी हो।

जानकारी के अनुसार हीरा नगर पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, इसके पास से विभिन्न स्थानों से चोरी किए हुए करीब 17 दो पहिया वाहन जब्त किए हैं। इस चोर ने एक मास्टर चाबी बना ली थी, जिससे ये कई गाडिय़ों के लॉक एक सेकेंड में खोल देता था, फिर क्या था, ये देखते देखते ही वाहनों को चोरी कर लेता था, इस प्रकार इसने एक साथ करीब 17 वाहन चोरी कर लिए थे।

सस्ते दाम पर बेचने के चक्कर में पकड़ाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोर की एक्टिवा काफी सस्ते दामों पर बेच रहा है, इसके बाद पुलिस की टीम ने योजना बनाकर आरोपी को धर दबोचा, पुलिस ने अजय पिता देवी प्रसाद चौरसिया (45) को घेर कर पकड़ा, इसके पास से चोरी किए हुए कई वाहन जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : युवक के हाथों से बनी इस चीज को खाकर दीवानी हो गई रूस की गौरी

शोरूम से सीखा था चोरी की कलाकारी
चोर पहले एक शोरूम पर काम करता था, जहां उसने काम करने के दौरान ही गाडिय़ों के लॉक खोलने की ट्रिक सीख ली थी, इसके बाद उसने एक मास्टर चाबी भी बनवा रखी थी, जिससे वह चंद मिनटों में ही गाड़ी चोरी कर भाग जाता था, आश्चर्य की बात तो यह है कि शोरूम पर काम करने के कारण उसे इतनी महारत हासिल हो गई थी कि वह गाड़ी देखकर पता लगा लेगा था कि उसका लॉक कैसे खुलेगा और उसे उस गाड़ी को चोरी करने में दिक्कत तो नहीं आएगी, जब वह गाड़ी को देखकर कन्फर्म कर लेता था कि इस गाड़ी को चोरी करने में समय नहीं लगेगा, वह पकड़ाएगा भी नहीं, तभी वह चंद मिनटों में मास्टर की से गाड़ी लेकर गायब हो जाता था। वह सार्वजनिक स्थानों व जहां लोगों की अधिक संख्या में आवाजाही रहती थी, ऐसे स्थानों से गाड़ी चोरी करता था। पुलिस ने इस मामले में चोर के साथ वाहन खरीदने वाले लोगों को भी आरोपी बनाया है।

जब्त वाहनों के देखें गाडिय़ों के नंबर

1. MP-09 UY- 2262

2. MP-09 QL-8837

3. MP-09 QY- 5781

4. MP-09 SV-8416

5. MP-09 SU-1217

6. MP-09 UK-8432

7. MP-09 SR-9602

8. MP-09 ST-5165

9. MP-09 UH-3725

10. MP-09 NY-6157

11. MP-09 SV-5870

12. MP-09 QU-6544

13. MP-09 UA- 9522

14. MP-09 SW-2218

15. MP-09 VB-5761

16. MP-09 VS-6261

17. MP-09 GF-6466

Story Loader