
भाजयुमो की गरमाई राजनीति : पुराने नदारद, नए नेताओं ने जुटाई भीड
इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ट्वीटर पर पोस्ट डालकर एक बार फिर कठघरे में हैं। सिंह के खिलाफ भाजयुमो ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका। आंदोलन में पुराने पदाधिकारी एक बार फिर नदारद थे तो नए युवा नेताओं ने भीड़ जुटाकर लाज रखी। इधर, सौगात मिश्रा के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष के रूप में ये पहला आंदोलन था।
खरगोन में श्रीराम नवमी के जुलूस पर हमले की घटना के बाद में पूरे प्रदेश की राजनीति में उठापटक शुरू हो गई है। इस बीच में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह ने एक ट्वीट किया, जिसका खंडन स्वयं मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर किया। स्पष्ट किया कि एक धार्मिक स्थान पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। सिंह का यह ट्वीट मध्यप्रदेश में धार्मिक उन्माद
फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 3.30 बजे प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष वैभव पंवार जागे और उन्होंने सभी जिलों को ङ्क्षसह का पुतला दहन करने के निर्देश दिए। पांच बजे राजबाड़ा पर भीड़ जुटना शुरू हुई। प्रदर्शन के दौरान अच्छी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों में से चंद चेहरे ही नजर आए। उन्हें भी फिर से बनने का लालच है।
ये जरूर है कि नए दावेदारों ने भीड़ जुटाकर मोर्चा की लाज रख ली। संख्या लेकर आने वालों में रजत शर्मा, नाना चौधरी, गौरव जामदार, विक्की रघुवंशी, अमित पोरवाल और भावेश राठौर थे। इनके अलावा पूर्व पदाधिकारियों में दीपेश पचौरी और भावेश दवे भी थे। गौरतलब है कि मिश्रा के अध्यक्ष बनने के बाद कार्यक्रम तो हो चुके हैं लेकिन प्रदर्शन पहला था। वहीं, प्रदेश पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गंगा पांडे व प्रखर दवे प्रमुखता से पहुंचे।
एमजी रोड टीआई को सौंपा ज्ञापन
राजबाड़ा पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह का पुतला दहन करने के बाद पांडे के नेतृत्व में मोर्चा की टीम ज्ञापन देने एमजी रोड थाने पहुंची। ज्ञापन देकर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए ङ्क्षसह को ङ्क्षहदू विरोधी, राष्ट्रविरोधी
बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की। नगर अध्यक्ष मिश्रा का कहना था कि झूठी पोस्ट डालकर प्रदेश में अशांति फैलाना चाहते हैं। इस हरकत में ङ्क्षसह एक्सपोज हो गए हैं।
Updated on:
13 Apr 2022 11:24 am
Published on:
13 Apr 2022 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
