इंदौर. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। विमान तल पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। स्वागत से भाव-विभोर दहल ने कहा, एयरपोर्ट का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे हमारे अपने लोगों से ही मिल रहे हैं। दोनों देशों में आत्मीयता की ऐसी झलक पहले नहीं देखी। यहां रह रहे नेपालियों के चेहरे की खुशी यह साबित कर रही है। स्वागत से शिष्टमंडल के अन्य सदस्य भी खुश दिखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे उज्जैन में महाकालेश्वर दर्शन के लिए रवाना हो गए।